---Advertisement---

Weight Loss: पेट की जमी चर्बी कम करने के लिए बेड पर करें ये 3 एक्‍सरसाइज, कुछ ही समय में कम हो जाएगा मोटापा

Weight Loss: खराब खान पीन और बेकार लाइफस्टाइल की वजह से ज्यादातर लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं परंतु लोगों के पास इतना समय नहीं है कि वह वर्कआउट कर सके। ऑफिस और घर के काम में व्यक्ति इतना बिजी हो गया है कि वह खुद पर ध्यान देना बिल्कुल ही भूल गया है। ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 28, 2023 11:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Weight Loss: खराब खान पीन और बेकार लाइफस्टाइल की वजह से ज्यादातर लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं परंतु लोगों के पास इतना समय नहीं है कि वह वर्कआउट कर सके। ऑफिस और घर के काम में व्यक्ति इतना बिजी हो गया है कि वह खुद पर ध्यान देना बिल्कुल ही भूल गया है। ऐसे में आपको बता दें कि, मोटापा बढ़ने की वजह से हमारे शरीर में कई सारी बीमारियां उत्पन्न होने लगती है। इसी कड़ी में आज हम आपके लिए कुछ ऐसी एक्सरसाइज लेकर आए हैं जिसे आप सुबह उठते वक्त बिस्तर पर ही कर सकते हैं। इन एक्सरसाइज को करने से कुछ ही समय में आपके पेट की चर्बी कम हो जाएगी।

लेग एक्सरसाइज

इस लिस्ट में पहली एक्सरसाइज का नाम लेग एक्सरसाइज है। लेग एक्सरसाइज को लोग पैरों की स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए करते हैं। इसी के साथ अगर आप इसे नियमित रूप से करेंगे तो इससे आपके पेट की चर्बी भी कम हो जाएगी। एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले आप बिस्तर पर सीधा लेट है और फिर पैरों को साथ में लाएं और धीरे-धीरे ऊपर की तरफ उठाएं। पैर उठाते वक्त 45 डिग्री के एंगल पर कुछ देर तक होल्ड करें और फिर 60 डिग्री के एंगल बनाएं और होल्ड करें। इस तरह से आप इस एक्सरसाइज को दो से तीन मिनट तक करें।

विंडशील्ड वाइपर एक्सरसाइज

इस लिस्ट में दूसरा नाम विंडशील्ड वाइपर एक्सरसाइज का आता है। इस एक्सरसाइज को करने से पैरों और जांघों की चर्बी कम होती है। इसी के साथ कमर और पेट के आसपास जमा हुआ एक्स्ट्रा फैट बर्न होने लगता है। इस एक्सरसाइज के लिए सबसे पहले आप दोनों पैरों को 90 डिग्री के एंगल पर उठाए और होल्ड करें और अब वाइपर की तरह अपने पैरों को दाएं बाएं घुमाए। इस एक्सरसाइज को आप हर दिन 2 मिनट तक करें।

क्रंचेज

इस लिस्ट में तीसरा नाम क्रंचेज का आता है। क्रंचेज को करने से आपके पेट में जमी चर्बी कुछ ही समय में गायब हो जाएगी। इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले आप अपने बिस्तर पर बिल्कुल सीधा और फिर हाथों को सिर के पीछे रखें इसके बाद अपने पैरों को 45 डिग्री पर रख के शरीर के ऊपरी हिस्से को आधा उठाएं कुछ देर तक होल्ड करें । इसके बाद आप इस सक्सरसाइज को 1 से 2 मिनट तक करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Holi 2026

फ़रवरी 28, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026