---Advertisement---

Popular CM of India: सीएम योगी ही नहीं केजरीवाल और ममता की लोकप्रियता में भी हो रहा इजाफा, जानें क्या कहती है ये सर्वे रिपोर्ट

Popular CM of India: देश के विभिन्न हिस्सों में बढ़ती गर्मी के साथ सियासी पारा भी बढ़ता नजर आ रहा है। जिधर देखों वहीं सियासत से जुड़ी चर्चाएं सुनने को मिल जाती है। खबर है कि इंडिया टुडे-सीवोटर मूड ऑफ द नेशन सर्वे की एक रिपोर्ट जारी हुई है जिसमें देश के सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री को चुना गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 29, 2023 4:17 अपराह्न

Popular CM of India
Follow Us
---Advertisement---

Popular CM of India: देश के विभिन्न हिस्सों में बढ़ती गर्मी के साथ सियासी पारा भी बढ़ता नजर आ रहा है। जिधर देखों वहीं सियासत से जुड़ी चर्चाएं सुनने को मिल जाती है। खबर है कि इंडिया टुडे-सीवोटर मूड ऑफ द नेशन सर्वे की एक रिपोर्ट जारी हुई है जिसमें देश के सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री को चुना गया है। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से अलग-अलग दल के मुख्यमंत्री शामिल हैं। इस सर्वे के तहत लोगों से अपने पसंदीदा मुख्यमंत्री को रेट करने को कहा गया था जिसमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सर्वाधिक लोगों ने पसंद किया। इसके बाद से केजरीवाल और ममता बनर्जी को लोकप्रिय बताया गया।

क्या है इंडिया टुडे ग्रूप की सर्वे

बता दें कि इंडिया टुडे समूह इंडिया टुडे-सीवोटर मूड ऑफ द नेशन सर्वे कराता है जिसके तहत राज्य के मुख्यमंत्रियों से लेकर अलग-अलग तरह के रिपोर्ट सामने आते हैं। इंडिया टुडे के इस सर्वे को 15 जुलाई से 14 अगस्त के बीच कराया गया जिसमें 134487 लोगों ने अपनी सहभागिता दर्शायी और अपने हिसाब से लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों को चुना।

योगी आदित्यनाथ देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री

इंडिया टुडे-सीवोटर मूड ऑफ द नेशन के इस सर्वे के तहत यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री साबित हुए। 43% लोगों ने सबसे ज्यादा उन्हें पसंद किया। इसके बाद से लोगों ने अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता पर बात की। रिपोर्ट के अनुसार 19% लोगों ने केजरीवाल को देश का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बताया। वहीं 8.8% लोगों ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को देश का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बताया।

लगातार बढ़ रही योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता

बता दें कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। इंडिया टुडे के जनवरी वाले रिपोर्ट के दौरान योगी आदित्यनाथ को 39.1% लोगों ने देश का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बताया था। वहीं इस बार उन्हें 43% लोगों का समर्थन मिला है। ऐसे में योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। वहीं इसके अतिरिक्त अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता में भी इजाफा देखने को मिला है। पिछले सर्वे के दौरान उन्हें 16% लोगों ने सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रुप में माना था। वहीं इस बार के सर्वे रिपोर्ट में केजरीवाल को 19% लोगों ने बेस्ट सीएम माना है। ऐसे में उनकी लोकप्रियता भी बढ़ती दिखाई दे रही है। वहीं पिछली बार ममता बनर्जी को 7.3% लोगों ने देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रुप में बताया था। वहीं इस बार 8.8% लोगोंने ममता को सबसे लोकप्रिय सीएम बताया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026