---Advertisement---

UP News: यूपी सरकार की यह छूट कराएगी अब वाहन स्वामियों का हजारों का फायदा, जानिए क्या है पूरी योजना

यूपी सरकार ने अगले तीन साल तक इलैक्ट्रिक वाहन की बिक्री पर वाहन स्वामियों से कोई भी रजिस्ट्रेशन शुल्क और रोड टैक्स नहीं लेने का फैसला किया है।दोनों छूट को मिलाकर इलैक्ट्रिक वाहन की लागत से 15-20 हजार तक का फायदा हो जाएगा।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मार्च 5, 2023 10:56 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य में इलैक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब इलैक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को रजिस्ट्रेशन शुल्क तथा रोड टैक्स नहीं देना होगा। यह योजना प्रदेश में फिलहाल तीन साल तक लागू करने का योगी सरकार ने फैसला किया है। यह छूट केंद्र सरकार की ओर से इलैक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर दी जा रही सब्सिडी से अलग होगी। दोनों छूट को मिलाकर इलैक्ट्रिक वाहन की लागत से 15-20 हजार तक का फायदा हो जाएगा।

जानें क्या है पूरी योजना

यूपी सरकार ने अगले तीन साल तक इलैक्ट्रिक वाहन की बिक्री पर वाहन स्वामियों से कोई भी रजिस्ट्रेशन शुल्क और रोड टैक्स नहीं लेने का फैसला किया है। शुक्रवार को योगी सरकार ने अपने फैसले की पुष्टि करते हुए प्रमुख सचिव एल वेंकटेश्वरलू की ओर से जारी संशोधित अधिसूचना में कहा कि सभी जिलों के आरटीओ को तत्काल प्रभाव से दिए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। यूपी इलैक्ट्रिक वाहन निर्माण और गतिशीलता नीति 2022 के अनुसार 14 अक्टूबर 2022 से 13 अक्टूबर 2025 तक यूपी में बेचे गए रजिस्टर्ड इलैक्ट्रिक वाहनों पर 100 फीसदी छूट दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: IIMT विश्वविद्यालय में आयोजित Holi मिलन समारोह में बिखरीं खुशियां

किस वाहन पर कितनी छूट

यूपी में खरीदे जाने वाले इलैक्ट्रिक वाहनों को फैक्टरी मूल्य पर 15 फीसदी की छूट मिलेगी। इसमें फैक्टरी से उत्पादित पहली 2 लाख दोपहिया ईवी यूनिट पर 5 हजार प्रति बाहन, 50 हजार तिपहिया ईवी यूनिट पर 12 हजार रुपए, 25 हजार फोरव्हीलर पर 1 लाख रु. और 400 ई-बस पर 20 लाख रु. सब्सिडी दी जाएगी।

क्या होगा फायदा   

देश की अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर भारत की तरफ ले जाने की योजना और अरब देशों की ऑयल डिप्लोमेसी और मोनोपॉली से देश को बाहर निकालने की दीर्घकालिक रणनीति के तहत देश की सरकार ने यातायात व्यवस्था को इलैक्ट्रिक वाहनों की ओर कदम बढ़ाया है। इस दो तरह के फायदे देश को तुरंत मिलेंगे। एक देश की बड़ी विदेशी मुद्रा की बचत होगी और दूसरी लगातार बढ़ रही ग्लोबल वॉर्मिंग से देश के पर्यावरण को लंबे समय में इसका फायदा होगा।

इलैक्ट्रिक वाहनों की परिभाषा तय

यूपी सरकार के अनुसार ईवी इलैक्ट्रिक मोटर्स के अनुसार जो बैटरी,अल्ट्राकैपेसिटर या ईंधन सेल के जरिये संचालित होते हैं इसमें सभी दोपहिया, तिपहिया और चार पहिया, स्ट्रांग HEV, BEV, PHEV, और FCEV शामिल हैं

ये भी पढ़ें: Las Vegas में Research Paper प्रस्तुत करेंगे प्रोफेसर बीरपाल सिंह

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

DK Shivakumar

मई 30, 2026

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026

Anurag Dhanda

मई 29, 2026