---Advertisement---

Asia Cup 2023: आखिरी गेंद पर कैसे पलट गया सारा खेल , कुछ यूं इस बल्लेबाज ने श्रीलंका टीम को फाइनल में पहुंचा दिया , देखें Video

Asia Cup 2023: श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेले गए एशिया कप के मैच में लंका कि टीम को अंतिम ओवर में जीत मिली। श्रीलंकाई बल्लेबाज असलंका ने कमाल का शॉट लगाकर टीम को जीत दिला दी।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 15, 2023 1:32 अपराह्न

PAK VS SL ASIA CUP
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेला गया एशिया कप का सुपर 4 मुकाबला पूरी तरह रोमांच से भर देने वाला था। सांस थाम देने वाले इस मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने पाकिस्तान को 2 विकेटों से पराजित कर 12 वीं बार फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। अब जाकर श्रीलंका के एक बल्लेबाज का वीडियो वायरल हो रहा है जिनके बेहतरीन शॉट ने श्रीलंका की टीम को फाइनल में पहुंचा दिया।

असलंका ने लंका को पहुंचाया फाइनल

श्रीलंका के धाकड़ बल्लेबाज चरित असलंका ने अंतिम गेंद पर चौका मारकर अपनी टीम को 12 वीं बार एशिया कप के फाइनल में पहुंचा दिया। आपको बता दें कि श्रीलंका की टीम को अंतिम ओवर में 1 बॉल पर 2 रनों की दरकार थी। ऐसे में स्ट्राइकर एन्ड पर खड़े बल्लेबाज चरित असलंका ने श्रीलंका की टीम के लिए बाउंड्री लगाकर फाइनल में एंट्री दिला दी।

कुसाल मेंडिस और सदीरासमविक्रमा ने बनाये महत्वपूर्ण रन

आपको बता दें कि पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच में श्रीलंका के बल्लेबाज कुसाल मेंडिस और सदीरा समविक्रमा ने टीम के लिए अहम् रन जोड़ते हुए जीत दिला दी। श्रीलंका के धाकड़ बल्लेबाज कुसाल मेंडिस ने 91 रनों की शानदार पारी खेलते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए। कुसाल ने 87 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 91 रनों की धुआंधार पारी खेली। वही समरविक्रमा ने भी 48 रनो की पारी खेलकर श्रीलंका की टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

फाइनल में भारत से भिड़ेगा लंका

17 सितम्बर को होने वाले फ़ाइनल में श्रीलंका की टीम भारत से भिड़ेगी । भारतीय टीम ने पहले ही दो मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। ऐसे में देखना होगा कि लंका की टीम साल 2022 के बाद लगातार दूसरी बार एशिया कप का खिताब हासिल कर पाती है या नहीं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026