---Advertisement---

Asian Games 2023: एशियाई गेम्स के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी हुई लांच , इस खूबसूरत ड्रेस को देख आप की भी निगाहें नहीं हटेगी

Asian Games 2023: आने वाले एशियाई गेम्स के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी लांच कर दी गयी है। एशियाई गेम्स का आयोजन 23 सितम्बर-8 अक्टूबर तक हांगझाऊ में किया जाएगा।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 10, 2023 11:55 पूर्वाह्न

asian games 2023..1
Follow Us
---Advertisement---

Asian Games 2023: हांगझाऊ में खेले जाने वाले एशियाई गेम्स के लिए इंडियन क्रिकेट टीम की नयी जर्सी की तस्वीर सामने आयी है। आपको बता दें कि इस जर्सी में भारतीय टीम के खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ आगे खड़े नजर आ रहे हैं। यह जर्सी टीम इंडिया की जर्सी से बिलकुल भिन्न है। एशियाई गेम्स का आयोजन इसबार चीन के हांगझाऊ में 23 सितम्बर से 8 अक्टूबर तक होने जा रहा है।

भारतीय क्रिकेट टीम के नयी जर्सी की तस्वीर हुई वायरल

हांगझाऊ में खेले जाने वाले एशियाई गेम्स के लिए भारतीय टीम की नयी जर्सी का लुक अब सामने आया है। आपको बता दें कि यह नयी जर्सी भारतीय टीम की रेगुलर जर्सी के बिल्कुल उल्ट है। लांच हुई जर्सी में भारतीय टीम को एशियाई गेम्स में लीड करने वाले ऋतुराज गायकवाड़ नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि भारतीय टीम पहली बार एशियाई गेम्स के क्रिकेट स्पर्धा में भाग लेते नजर आएगी।जॉन्स नामक ट्विटर यूजर ने इस तस्वीर को शेयर किया है।

19 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक होंगे क्रिकेट के मैच

आपको बता दें कि आगामी एशियाई गेम्स में क्रिकेट के मैचेस 23 सितम्बर से 8 अक्टूबर तक खेले जायेंगे। भारतीय टीम एशियाई गेम्स के क्रिकेट स्पर्धा में पहली बार भाग ले रही है। इससे पहले हुए 2010 एशियाई गेम्स और 2014 इंचिओन एशियाई गेम्स के क्रिकेट इवेंट में बीसीसीआई ने अपनी पुरुष और महिला टीम नहीं भेजी थी। आपको बता दे कि अब तक हुए एशियाई गेम्स के क्रिकेट स्पर्धा में पाकिस्तान श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमों ने बाजी मारी है। पुरुष वर्ग में जहां बांग्लादेश की टीम ने साल 2010 में खेले गए हांगझाऊ एशियाई गेम्स में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया था तो वहीं 2014 इंचिओन एशियाई गेम्स में श्रीलंका की टीम ने सोने के तमगे पर निशाना साधा था। महिला वर्ग में दोनों बार पाकिस्तान की टीम ने स्वर्ण पर कब्जा किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026