---Advertisement---

Mohammed Shami को बड़ा झटका, पत्नी हसीन जहां को गुजारा भत्ता के तौर पर हर महीने देंगे इतनी बड़ी रकम

Mohammed Shami: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) इन दिनों अभी न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय सीरीज मैच खेल रहे हैं और दूसरे मैच में कमाल प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब भी मिला था। लेकिन तीसरे एकदिवसीय मैच से एक दिन पहले शमी को कोलकाता की अलीपुर ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 24, 2023 11:53 पूर्वाह्न

Mohammed Shami
Follow Us
---Advertisement---

Mohammed Shami: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) इन दिनों अभी न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय सीरीज मैच खेल रहे हैं और दूसरे मैच में कमाल प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब भी मिला था। लेकिन तीसरे एकदिवसीय मैच से एक दिन पहले शमी को कोलकाता की अलीपुर कोर्ट ने एक बड़ा झटका दिया है। मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच लगभग पांच साल से कोर्ट में मामला चल रहा था लेकिन बीते कल कोर्ट ने फैसला सुनाया कि शमी को अब हसीन जहां को हर महीने गुजारा भत्ता देना होगा।

1 लाख 30 हजार देने होगा गुजारा भत्ता

साल 2018 में मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। जिसके बाद हसीन जहां ने शमी के ऊपर मुकदमा कर दिया था और बदले में कोर्ट में गुजारिश की थी कि उन्हें हर महीने 10 लाख रुपए का गुजारा भत्ता मिले। जिसमें 7 लाख अपने खर्चे के लिए और तीन लाख उनकी बेटी के लिए। जिसके बाद कल कोर्ट ने फैसला सुनाया कि मोहम्मद शमी को हर महीने 1 लाख 30 हजार हर महीने गुजारा भत्ता के रूप में देने होंगे। जिसमें 80,000 हजार रुपए उनकी बेटी के लिए और 50,000 हजार रुपए हसीन जहां के लिए।

Also Read: IND VS NZ: SPLIT कप्तानी को लेकर टीम इंडिया के हेड कोच RAHUL DRAVID ने दिया बड़ा बयान, आखिर क्यों बोले ‘मुझे ऐसा नहीं लगता है’

मोहम्मद शमी के वकील ने कही बड़ी बात

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के साथ जब साल 2018 में यह मामला हुआ था तब उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। लेकिन जब मामला कोर्ट पहुंचा तब हसीन जहां द्वारा 10 लाख रुपए का गुजारा भत्ता के लिए याचिका दायर की थी। लेकिन शमी के वकील द्वारा कोर्ट में कहा गया कि हसीन जहां खुद एक फैशन मॉडल हैं और वह अपना गुजारा कर सकती हैं। इसके बाद काफी चर्चा के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया और 1 लाख 30 हजार पर मामले को खत्म किया।

Also Read: BBL 2022-23: AARON FINCH का बल्ला बना हथौड़ा, 6 गेंदों में ही कूट डाले 31 रन, बीबीएल के इतिहास में अब तक का सबसे महंगा ओवर

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shehnaaz Gill

मई 14, 2026

Virat Kohli

मई 14, 2026

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026