---Advertisement---

CSK vs GT IPL 2023: IPL के ओपनिंग मैच में मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास, लगाया विकेटों का शतक

CSK vs GT IPL 2023: आईपीएल 2023 का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है. पहले मैच में गुजरात के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इतिहास रच दिया.

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 31, 2023 8:44 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CSK vs GT IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का आगाज हो चुका है। आईपीएल 2023 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पाडंया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी कर रही है, लेकिन सीएसके की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। मोहम्मद शमी ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी और विकटों का शतक लगाया।

मोहम्मद शमी ने लगाया विकेटों का शतक

दरअसल, गुजरात टाइटंस के बेहतरीन तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आईपीएल 2023 की शानदार शुरुआत की है। शमी ने चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज डेविड कॉन्वे को उनके निजी स्कोर (1) रनों पर क्लीन बोल्ड कर दिया। डेविड कॉन्वे के विकेट के साथ ही मोहम्मद शमी आईपीएल में 100 विकेट लेने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। मोहम्मद शमी ने गुड लेंथ पर गेंद की और रफ्तार में गेंद हल्की आउट स्विंग होकर कॉन्वे का ऑफ स्टंप ले उड़ी।

Also Read: World Cup 2023: पाकिस्तान खेलेगी बांग्लादेश में वर्ल्ड कप के मैच! ICC ने दिया शानदार जवाब

मोहम्मद शमी का 100वें विकेट का वीडियो आईपीएल आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया। शमी के इस वीडियो को क्रिकेट फैंस जमकर पसंद कर रहे है। शमी के इस वीडियो को महज आधे घंटे में 1500 से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं और 100 से अधिक लोगों ने रिट्विट किया है।

ऐसा रहा है शमी का आईपीएल करियर

शमी के आईपीएल करियर की बात करें शमी ने 94 आईपीएल मैचों में शानदार गेंदबाजी करते हुए 29.27 की बेहतरीन औसत से 100 विकेट झटके हैं। इस दौरान शमी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 15 रन देकर 3 विकेट हासिल करना रहा है।

मोहम्मद शमी शुरुआती ओवरों में विकेट लेने के लिए जाने जाते हैं, और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मुकाबले में शमी कप्तान और टीम मैनेजमेंट के भरोसे पर खरे उतरे हैं। खबर लिखे जानें तक 9.3 ओवर में तीन विकेट पर 93 रन है। सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ 57 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं अंबाती रायडु 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026