---Advertisement---

ICC Rankings 2023: वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम ने किया दूसरे पायदान पर किया कब्जा , यह टीम नम्बर 1 से तीसरे पायदान पर पहुंची

ICC Rankings 2023: भारतीय टीम आईसीसी की वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है। पाकिस्तान की हार से भारत को फायदा मिला है।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 15, 2023 2:03 अपराह्न

Indian Cricket Team..............
Follow Us
---Advertisement---

ICC Rankings 2023: श्रीलंका और पकिस्तान के बीच हुए मैच में पकिस्तान की टीम को शिकस्त मिलने का फायदा भारत को हुआ है। भारत आईसीसी वनडे रैंकिंग में अब 115 रेटिंग अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। वही दूसरी तरफ पाकिस्तांन की टीम नम्बर 1 से तीसरे पायदान पर खिसक गयी है।

भारतीय टीम वनडे में दूसरे स्थान पर पहुंची

एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान की टीम को हराकर एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। ऐसे में इसका फायदा भारतीय टीम को हुआ है।। आपको बता दें कि भारतीय टीम आईसीसी की वनडे रैंकिंग में अब दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है। वहीं टूर्नामेंट की शुरुआत वनडे की नम्बर 1 टीम से करने वाली पाकिस्तान की टीम अब वनडे रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है। हाल में साउथ अफ्रीका पर तीसरे वनडे में जीत हासिल करने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम वनडे में नम्बर 1 पायदान पर मौजूद है।

17 सितम्बर को भारत खेलेगा फाइनल

आपको बता दें कि भारतीय टीम आने वाले 17 सितम्बर को एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेलेगी। भारत ने अपने दो मैच जीतकर पहले ही फाइनल में कदम रख लिए है। ऐसे में फाइनल में भारतीय टीम श्रीलंका को हराकर कुल 8 वीं बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी।

अंतिम बार 2018 में जीता था एशिया कप का खिताब

आपको बता दें कि भारत ने साल 2018 में अंतिम बार एशिया कप का खिताब जीता था। यूएई में खेले गए इस एशिया कप में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को फाइनल में हराकर 7 वीं बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी। ऐसे में इस बार भारतीय टीम लंका को उसी के घर में मात देकर एशिया में अपनी बादशाहत कायम करना चाहेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026