---Advertisement---

ICC World Cup 2023: इस दिन से शुरू हो सकती है आईसीसी वर्ल्ड कप के टिकटों की बिक्री, मीडिया रिपोर्ट्स का दावा

ICC World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड  कप  2023  इस बार भारत  में अक्टूबर नवम्बर के महीने में खेला जाना है। आपको बता दें कि वर्ल्ड कप का पहला मैच न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड  के बीच खेला जाएगा। अब ऐसे में फैंस को इस वर्ल्ड कप के टिकटों की बिक्री शुरू होने की खलबली मची हुई ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: जुलाई 29, 2023 1:08 अपराह्न

ICC WORLD CUP 2023 TICKET
Follow Us
---Advertisement---

ICC World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड  कप  2023  इस बार भारत  में अक्टूबर नवम्बर के महीने में खेला जाना है। आपको बता दें कि वर्ल्ड कप का पहला मैच न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड  के बीच खेला जाएगा। अब ऐसे में फैंस को इस वर्ल्ड कप के टिकटों की बिक्री शुरू होने की खलबली मची हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईसीसी  वर्ल्ड कप के लिए अगस्त के दूसरे हफ्ते तक टिकटों की बिक्री शुरू की जा सकती है।

अगस्त माह में शुरू हो सकती है टिकटों की बिक्री

आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए टिकटों की बिक्री आने वाले अगस्त माह से शुरू हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 10 अगस्त से आईसीसी वर्ल्ड कप मैचों के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट में यह कहा गया है कि जल्द ही बीसीसीआई इस बात को लेकर अपनी तय समयसीमा जारी कर सकता है। आपको बता दें कि हाल में ही बीसीसीआई के अध्यक्ष जय शाह ने कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर भी जल्द फैसला आ सकता है। जय शाह ने कहा था कि 15  अक्टूबर को होने वाले भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को रिशेड्यूल किया जा सकता है।

ईडन गार्डन्स ने किया था टिकट का प्राइस जारी

आपको बता दें कि कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम ने कुछ दिनों पहले ही टिकट के प्राइस जारी किये थें। बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा हालिया बयान में यह कहा  गया था कि ईडन गार्डन्स में होने वाले भारत और साउथ अफ्रीका मैच और सेमीफाइनल के लिए टिकटों की प्राइस 900  से लेकर 3000 रूपए तक होगी। इसमें अपर  टियर का  टिकट 900  रूपए का होगा जबकि बी एल ब्लॉक की  टिकटों  की कीमत 3000  रूपए तक होगी। भारत ने आखिरी बार विश्व कप का आयोजन साल 2011  में किया था। तब भारतीय टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

ICC T20 World Cup 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 28, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 27, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 27, 2026

Ind Vs Zim T20 World Cup 2026

फ़रवरी 26, 2026

Gautam Gambhir

फ़रवरी 25, 2026