---Advertisement---

IND vs ENG 2nd Test : दुसरे टेस्ट पर भारत ने किया कब्ज़ा , 106 रन से इंग्लैंड को दी करारी हार

IND vs ENG 2nd Test : विशाखापत्तनम में खेले जा रहे भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड पर शानदार जीत दर्ज़ की है। इस जीत के साथ भारत और इंग्लैंड अब 1 -1 की बराबरी पर आ गए हैं। भारत ने बेहद ही रोमांचक मुक़ाबले में इंग्लैंड को 106 रन से हराया। ...

Read more

Avatar of Anshika Shukla

By: Anshika Shukla

Published: फ़रवरी 5, 2024 3:48 अपराह्न

IND vs ENG 2nd Test
Follow Us
---Advertisement---

IND vs ENG 2nd Test : विशाखापत्तनम में खेले जा रहे भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड पर शानदार जीत दर्ज़ की है। इस जीत के साथ भारत और इंग्लैंड अब 1 -1 की बराबरी पर आ गए हैं। भारत ने बेहद ही रोमांचक मुक़ाबले में इंग्लैंड को 106 रन से हराया। पांच मैचों की सीरीज का पहला मुक़ाबला हैदराबाद में खेला गया , जिसमें इंग्लैंड ने जीत हासिल की थी। लेकिन अब दुसरे टेस्ट में जीत हासिल कर भारत ने सीरीज को एक-एक की बराबरी पर ला दिया है।

IND vs ENG 2nd Test : गेंदबाज़ों ने दिखाया दम

IND vs ENG 2nd Test की दूसरी पारी में भारत ने 255 रन बनाए। ऐसा लग रहा था की 399 रन का लक्ष्य इंग्लैंड आराम से पार कर लेगी। लेकिन भारत के गेंदबाज़ो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को जीत दिलाई। दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाज़ों ने इंग्लैंड को 292 पर ऑल आउट कर दिया और भारत ये मुक़ाबला 106 रन से जीत गया।

रविचंद्र अश्विन और जसप्रीत बुमराह दोनों ने ही दूसरी पारी में 3-3 विकेट झटके और जीत को भारत की झोली में डाला। वहीं अक्षर पटेल , कुलदीप यादव और मुकेश कुमार ने एक-एक विकेट चटकाया।

IND vs ENG 2nd Test : इंग्लैंड पर भारी भारतीय युवा बल्लेबाज़

विशाखापत्तनम में खेले जा रहे IND vs ENG 2nd Test में भारतीय युवा बल्लेबाज़ों का बल्ला इंग्लैंड पर केहर बनकर टूट रहा है। दुसरे टेस्ट की पहली पारी में युवा सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल ने तूफानी बल्लेबाज़ी करते हुए दोहरा शतक जमाया और अब दूसरी पारी में 24 साल के Shubhman Gill ने अपने शतक से इंग्लैंड के गेंदबाज़ों को धो डाला।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026