---Advertisement---

Ind Vs Ireland 2023: भारत और आयरलैंड के बीच टी 20 का तीसरा मुकाबला आज, इस क्रिकेटर पर सबकी नजर

भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे टी 20 में जीत के इरादे से उतरेगी । भारत ने दूसरे टी 20 में आयरलैंड को 33 रनों से हराया था।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 23, 2023 2:11 अपराह्न

CRICKET-IRL-IND-T20..
Follow Us
---Advertisement---

Ind Vs Ireland 2023: भारत और आयरलैंड के बीच आज (23 अगस्त ) को डबलिन में तीसरा टी 20 मुकाबला खेला जाएगा। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी 20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनायीं हुई है।

तीसरा मुकाबला डबलिन में आज

भारत और आयरलैंड के बीच डबलिन के द विलेज स्टेडियम में आज तीसरा और अंतिम टी 20 मुकाबला खेला जाएगा। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी 20 सीरीज में 2-0 से बढ़त बनायी हुई है। भारत ने डबलिन में खेले गए टी 20 के दूसरे मैच में आयरलैंड को 33 रनो से हराया था। भारत-आयरलैंड मैच के दौरान ऋतुराज गायकवाड़ ने बेहतरीन पारी खेली थी। ऋतुराज गायकवाड़ ने दूसरे टी 20 के दौरान 58 रनों की पारी खेली थी।

इंडिया-आयरलैंड हेड टू हेड

आपको बता दें कि भारत और आयरलैंड की टीम के बीच अबतक कुल 7 टी 20 मुकाबले खेले गए हैं जिसनमे से भारतीय टीम ने सभी 7 मुकाबलों में बाजी मारी है। भारत ने आखिरी बार आयरलैंड को टी 20 सीरीज में साल 2022 में हराया था। तब भारतीय टीम ने आयरिश टीम को दो मैचों की सीरीज में 2-0 की करारी शिकस्त दी थी।

भारतीय टीम को खेलना है एशिया कप

आपको बता दें कि भारत को 30 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप में भाग लेने श्रीलंका जाना है। भारत एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत 2 सितम्बर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। आपको बता दें कि एशिया कप 2023 को संयुक्त रूप से पाकिस्तान और श्रीलंका द्वारा आयोजित किया जा रहा है। हालांकि भारतीय टीम टूर्नामेंट के दौरान अपने सभी मैच श्रीलंकाई सरजमीं पर ही खेलेगी। आपको बता दें की एशिया कप के दौरान पाकिस्तान में 4 मैच खेले जायेगे तो वही श्रीलंका 9 मैचों की मेजबानी करेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026