---Advertisement---

इंग्लैंड के ख़िलाफ़ दूसरे टेस्ट से पहले भारत को दो बड़े झटके, Ravindra Jadeja KL Rahul नहीं होंगे टीम का हिस्सा

KL Rahul-Ravindra Jadeja : इंग्लैंड के ख़िलाफ़ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के बीच भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के दो स्टार खिलाड़ी 2 फ़रवरी से होने वाले दूसरे टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑल राउंडर Ravindra Jadeja और बल्लेबाज़ KL Rahul इंग्लैंड के ख़िलाफ़ दूसरे ...

Read more

Avatar of Anshika Shukla

By: Anshika Shukla

Published: जनवरी 30, 2024 11:25 पूर्वाह्न | Updated: जनवरी 30, 2024 12:16 अपराह्न

KL Rahul
Follow Us
---Advertisement---

KL Rahul-Ravindra Jadeja : इंग्लैंड के ख़िलाफ़ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के बीच भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के दो स्टार खिलाड़ी 2 फ़रवरी से होने वाले दूसरे टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑल राउंडर Ravindra Jadeja और बल्लेबाज़ KL Rahul इंग्लैंड के ख़िलाफ़ दूसरे टेस्ट से चोट के कारण बाहर हो गए हैं।

चोट के कारण बाहर हुए Ravindra Jadeja

इंग्लैंड के ख़िलाफ़ हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट के चौथे दिन इंग्लिश टीम के कप्तान बेन स्टोक्स के डायरेक्ट हिट से Ravindra Jadeja रन आउट हो गए। पवेलियन वापस लौटते समय जडेजा को पैर में खिंचाव महसूस हुआ और उन्हें चलने में दिक़्क़त का सामना करना पड़ा। मैच के बाद उन्होंने पैर का स्कैन कराया और अब वह दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

KL Rahul को भी दर्द की शिकायत

इंग्लैंड के ख़िलाफ़ पहला टेस्ट हारने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ KL Rahul थाई में चोट लगने के कारण दूसरे टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ राहुल को थाई में दर्द है और उन्हें फिट होने में अभी थोड़ा वक़्त लगेगा।

टीम में ये खिलाड़ी हुए शामिल

2 फ़रवरी से 6 फ़रवरी तक होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए KL Rahul और Ravindra Jadeja की जगह टीम में सौरभ कुमार, सरफ़राज़ ख़ान और वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया है। आपको बता दें भारत इंग्लैंड के ख़िलाफ़ पहला टेस्ट 28 रन से हार गया। अब दूसरा टेस्ट 2 फ़रवरी से 6 फ़रवरी तक विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

ICC T20 World Cup 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 28, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 27, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 27, 2026

Ind Vs Zim T20 World Cup 2026

फ़रवरी 26, 2026

Gautam Gambhir

फ़रवरी 25, 2026