---Advertisement---

ODI World Cup 2023: जब कपिल देव ने जड़ दिए थे 175 रन , इस टीम के गेंदबाजों को किया था मैदान पर पस्त

ODI World Cup 2023: भारतीय पूर्व कप्तान कपिलदेव ने 18 जून 1983 को खेले गए मैच में जिम्बाबाम्बे के खिलाफ 175 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस मैच को भारतीय टीम ने जीता था।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 14, 2023 6:23 अपराह्न

Kapil 10
Follow Us
---Advertisement---

ODI World Cup 2023: भारत के वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान कपिलदेव की 175 रनों की पारी हर भारतीय खिलाड़ी के जेहन में अब तक याद है। आपको बता दें कि साल 1983 में खेले गए वर्ल्ड कप के दौरान कपिलदेव ने शानदार 175 रनों की धुआंधार पारी खेली थी।

कपिल ने उड़ाए थे जिम्बाम्बे के गेंदबाजों के होश

साल 1983 में खेले गए वर्ल्ड कप में भारत के विश्व विजेता कप्तान कपिलदेव ने ग्रुप मैचों में जिम्बाम्बे के खिलाफ शानदार 175 रनों की पारी खेली थी। 18 जून 1983 को खेले गए इस मैच में भारतीय कपिल देव ने भारतीय टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकालते हुए 175 रनो की धुआंधार पारी खेली थी। कपिल देव ने अपनी पारी के दौरान 16 चौकें और 6 छक्के लगाए थे। कपिल की वह पारी आज भी हर भारतीय जेहन में ताजा है।

भारत को दिलाया था पहला विश्व कप खिताब

आपको बता दें कि कपिल देव ने साल 1983 में खेले गए वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को पहली बार चैंपियन बनाया था। उस समय की सबसे ताकतवर टीमों में से एक और गत दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज की टीम को 43 रनों से हराकर भारत को पहली बार क्रिकेट का बादशाह बना दिया था। आपको बता दें कि इस मैच में कपिल देव ने 1 विकेट हासिल किया था। कपिल देव ने पूरे विश्व कप के दौरान कुल 303 रन बनाये थें तो वहीं इस वर्ल्ड कप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 43 /5 का रहा था।

लो स्कोर मैच में जीता भारत

आपको बता दें कि साल 1983 में खेले गए फाइनल में भारतीय टीम ने काम स्कोर बनाने के बावजूद वेस्टइंडीज की टीम को 43 रनों से पराजित कर पहली बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती थी। भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 रनों का स्कोर बनाया था। वेस्ट इंडीज की टीम टारगेट का पीछा करते हुए महज 140 रनों के स्कोर पर ही ढेर हो गयी थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026