---Advertisement---

PAK vs BAN Asia Cup 2023: गद्दाफी में छाए पाक क्रिकेटर हारिस राउफ, पाकिस्तान ने बांग्लादेश को इतने रनों से चटाई धूल

PAK vs BAN Asia Cup 2023: पकिस्तान के गेंदबाज हारिस राउफ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश के खिलाफ 4 विकेट लिए। पाकिस्तानी टीम ने इस मैच को 7 विकेटों से जीत लिया।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 6, 2023 11:37 अपराह्न | Updated: सितम्बर 7, 2023 6:26 अपराह्न

Haris Rauf 5
Follow Us
---Advertisement---

PAK vs BAN Asia Cup 2023: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गए मुकाबले को जीतकर पाकिस्तान ने फाइनल में पहुंचने की अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। आपको बता दें कि आज खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने बांग्लादेश को 7 विकेटों से हराकर सुपर 4 में जीत के साथ शानदार शुरुआत की। पाकिस्तान के बॉलर हरिस राउफ ने इस दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट अपने नाम कर लिए।

गद्दाफी में चमके राउफ

आपको बता दें कि एशिया कप में खेले गए सुपर 4 के मुकाबले में पाकिस्तान के गेंदबाज हारिस राउफ ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए कुल 4 विकेट अपने नाम कर लिए। पाकिस्तानी गेंदबाज हरिस राउफ ने इस दौरान मोहम्मद नईम, मुस्फिकुर रहीम , तस्कीन अहमद और तौहीद हृदय का विकेट लिया। पाकिस्तानी टीम ने गेंदबाजों के इसी शानदार प्रदर्शन के कारण मैच को 7 विकेटों से अपने नाम कर लिया।

पाकिस्तान ने दर्ज की जीत

आपको बता दें कि लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए सुपर 4 के मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने बांग्लादेश की कमर तोड़ते हुए 7 विकेटों से जीत दर्ज की। पूरे मैच के दौरान पाकिस्तानी गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला और पाकिस्तानी बॉलर्स ने बांग्लादेशी टीम को महज 193 रन के स्कोर पर रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने टारगेट को 39.3 ओवर में हासिल कर फाइनल में पहुंचने की दावेदारी मजबूत कर ली है। आपको बता दें कि गेंदबाजों के अलावा बल्लेबाजों ने भी पाकिस्तानी टीम को जीत दिलाने में पूरा सहयोग किया। पाकिस्तान के बल्लेबाज इमाम उल हक़ ने टीम के लिए शानदार पारी खेली। इमाम ने 84 गेंदों का सामना करते हुए 78 रन बनाएं। उन्होंने पारी के दौरान 5 चौके और 4 छक्के लगाएं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

ICC T20 World Cup 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 28, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 27, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 27, 2026

Ind Vs Zim T20 World Cup 2026

फ़रवरी 26, 2026

Gautam Gambhir

फ़रवरी 25, 2026