---Advertisement---

WTC Final 2023: जीत दिलाने के लिए हाई कमिश्नर अचानक से टीम इंडिया के पास पहुंचे, आखिर क्या था राहुल-रोहित से मिलने का मकसद

WTC Final 2023: भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है। भारत को 7 जून 2023 को ऑस्ट्रेलिया के साथ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलना है। यह मुकाबला लंदन के ओवल में होने वाला है। इस मुकाबले से पहले भारतीय देश के इंग्लैंड में हाई कमिश्नर अचानक से टीम इंडिया से मिलने ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 6, 2023 10:54 पूर्वाह्न

भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है।
Follow Us
---Advertisement---

WTC Final 2023: भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है। भारत को 7 जून 2023 को ऑस्ट्रेलिया के साथ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलना है। यह मुकाबला लंदन के ओवल में होने वाला है। इस मुकाबले से पहले भारतीय देश के इंग्लैंड में हाई कमिश्नर अचानक से टीम इंडिया से मिलने के लिए मैंदान में पहुंचे। आमतौर पर देखा गया है कि टीम इंडिया जिस भी देश के दौरे पर होती है वहां के हाई कमिश्नर से मिलने के लिए उनके घर जाती है। लेकिन, इस बार इसका उलटा देखने को मिला है।

राहुल द्रविड़ ने गर्मजोशी से किया स्वागत

भारतीय मूल के हाई कमिश्नर विक्रम दोराईस्वामी टीम इंडिया से मिलने और हाल चाल जानने के लिए अचानक से मैदान में पहुंच गए। इस दौरान टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने उनका स्वागत काफी गर्मजोशी के साथ किया। वहीं इस दौरान द्रविड़ उनसे हाथ मिलाते हुए भी नजर आए। वहीं काफी देर तक दोनों के बीच बीतचीत भी हुई। जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

ये भी पढे़ं: Wrestlers Protest: पहलवानों के प्रदर्शन को बड़ा झटका, काम पर लौटी साक्षी मलिक, नाबालिग ने कोर्ट में बदला बयान

रोहित शर्मा ने भी दिखाई दिलेरी

गौरतलब है कि राहुल द्रविड़ से मिलने के बाद कमिश्नर विक्रम दोराईस्वामी ने कप्तान रोहित शर्मा से काफी देर तक लंबी बातचीत की। वहीं इस साल विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल से पहले टीम इंडिया की तैयारियों को लेकर भी बातचीत हुई। हालांकि, इस दौरान रोहित शर्मा उनसे बात करने में पहले तो हिचक रहे थे। लेकिन, बाद में वह एक दम नॉर्मल हो गए। वहीं इसके बाद रोहित और राहुल ने बैट पर अपने साइन भी किए। जिसका अंदाजा आप वायरल हो रही वीडियो को देख कर लगा सकते है।

ये भी पढ़ें: Odisha Train Accident: हादसा या फिर साजिश ? ‘इंटरलॉकिंग सिस्टम’ में गड़बड़ी को लेकर रेलवे आश्वस्त नहीं, अब CBI करेगी जांच

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rinku Singh

फ़रवरी 28, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 27, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 27, 2026

Ind Vs Zim T20 World Cup 2026

फ़रवरी 26, 2026

Gautam Gambhir

फ़रवरी 25, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 25, 2026