---Advertisement---

Rinku Singh के इस ‘सुपर’ शॉट को देखते ही आप हो जाएंगे कायल , वीडियो में देखें कैसे जड़े ताबड़तोड़ छक्के

Rinku Singh: भारतीय विस्फोटक क्रिकेटर रिंकू सिंह ने यूपी टी 20 लीग में मेरठ मैवरिक्स टीम के लिए खेलते हुए 3 बॉल पर 3 छक्के जड़ दिए। रिंकू ने आईपीएल 2023 के दौरान शानदार प्रदर्शन किया था।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 1, 2023 4:39 अपराह्न

Rinku Singh.....1
Follow Us
---Advertisement---

Rinku Singh: भारत के स्टार batsman रिंकू सिंह को बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। अब ऐसे में इन दिनों रिंकू सिंह के बैट से ताबड़तोड़ छक्के निकलते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किये गए वीडियो में रिंकू सिंह ताबड़तोड़ शॉट खेलते नजर आ रहे हैं।

यूपी टी 20 लीग में दिखा छक्कों का बौछाड़

भारत के स्टार बैट्समैन रिंकू सिंह ने यूपी टी 20 लीग के एक अहम् मैच में मेरठ मैवरिक्स के लिए खेलते हुए ताबड़तोड़ छक्के बरसा दिए। आपको बता दें कि रिंकू सिंह ने 3 बॉल में 3 छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। मेरठ मैवरिक्स ने यह मुकाबला सुपरओवर में जीता। अब जाकर रिंकू सिंह कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रही है जिसमें वह अपनी टीम के लिए छक्कों की बरसात करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं।

आईपीएल में मचाया था धमाल

आपको बता दें कि रिंकू सिंह ने साल 2023 में खेले गए आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था। रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 में अपने बैट से आग उगलते हुए 14 मैचों में 474 रन बना डाले थें। रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 के दौरान कोलकाता नाईट राइडर्स टीम की तरफ से खेलते हुए एक मैच में 5 गेंदों में 5 छक्के जड़ दिए थें। आपको बता दें कि रिंकू सिंह को साल 2016 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 3 महीने के लिए क्रिकेट से ससपेंड कर दिया था। रिंकू सिंह को रमादान क्रिकेट टी 20 लीग में भाग लेने के बाद 3 महीने का सस्पेंशन झेलना पड़ा था। दरअसल अबू धाबी में हुए इस टूर्नामेंट को खेलने को लेकर रिंकू ने बीसीसीआई से कोई परमिशन नहीं ली थी। रिंकू सिंह को भारतीय क्रिकेट में विस्फोटक खिलाडी के रूप में देखा जाता है ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अक्टूबर 29, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 27, 2026

Harry Kane

अक्टूबर 27, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 26, 2026

Anushka Sharma and Virat Kohli

अक्टूबर 26, 2026