MP-राजस्थान के साथ छत्तीसगढ़ में BJP तो तेलंगाना में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत; जानें क्या रहे जीत के फैक्टर्स?
Assembly Election 2023 Result: देश के पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में चार राज्यों के नतीजे बीते दिन घोषित हुए। इसमें राजस्थान के साथ मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ व तेलंगाना जैसे राज्य शामिल हैं। देश के सबसे बड़े राजनीतिक दल होने का दावा करने वाली भाजपा ने इन चुनावों में इतिहास रचते हुए तीन राज्यों में सत्ता हासिल की।