---Advertisement---

AI Disadvantage: फायदे से ज्यादा गंभीर परिणाम देने वाला होगा एआई! जानिए क्या हैं इसके नुकसान

AI Disadvantage: दुनिया में हर दिन तकनीक पर काफी तेजी से विकास हो रहा है। इसी सिलसिले में एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ने काफी तेज गति से अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। इंसानों की दुनिया में एआई धीरे-धीरे हर काम करने की ओर अग्रसर है। ऐसे में दुनिया के कई बड़े टेक एक्सपर्ट्स ने एआई को ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 1, 2023 2:02 अपराह्न

AI Disadvantage
Follow Us
---Advertisement---

AI Disadvantage: दुनिया में हर दिन तकनीक पर काफी तेजी से विकास हो रहा है। इसी सिलसिले में एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ने काफी तेज गति से अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। इंसानों की दुनिया में एआई धीरे-धीरे हर काम करने की ओर अग्रसर है। ऐसे में दुनिया के कई बड़े टेक एक्सपर्ट्स ने एआई को लेकर कड़ी चेतावनी जारी की है। विशेषज्ञों का कहना है कि एआई आने वाले समय में इंसानों के लिए काफी बड़ा और गंभीर खतरा साबित हो सकता है।

इंसानों के लिए बड़ा खतरा बनेगा एआई

माइक्रोसॉफ्ट सीटीओ केविन स्कॉट ने कहा है कि एआई आने वाले समय के लिए इंसानों के साथ-साथ समाज के लिए भी काफी खतरनाक साबित हो सकता है। वही, सेंटर फॉर एआई सेफ्टी (CAIS) ने भी इस संबंध में एक चेतावनी जारी की है। इसमें कहा गया है कि एआई की रेगुलेशन करने और इंसानों पर पड़ने वाले जोखिम पर जोर देने को कहा है। बताया जा रहा है कि CAIS ने कहा है कि ये काफी तेजी से इंसानों की नौकरी पर बुरा प्रभाव डालेगा। ऐसे में इससे पब्लिक हेल्थ पर काफी बुरा असर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: लो जी पता लग गए iPhone 15 Series के धमाकेदार फीचर्स! जानिए डिजाइन से लेकर क्या हो सकती है कीमत

जानिए CAIS ने क्या कह

CAIS ने अपने बयान में कहा है, “महामारी और परमाणु युद्ध जैसे अन्य सामाजिक-स्तर के जोखिमों के साथ एआई के जोखिम को कम करना एक वैश्विक प्राथमिकता होनी चाहिए।” उधर, दुनिया की बड़ी कंपनियों में से एक गूगल में काम करने वाले जेफ्री हिंटन ने कुछ समय पहले ही गूगल छोड़ दिया था। इस बारे में कहा गया है कि जेफ्री हिंटन को ये एहासास हो गया था कि एआई आने वाले समय में इंसानों के लिए एक बड़ा जोखिम पैदा कर सकता है। एआई का विकास मानव जाति के लिए एक गंभीर खतरा हो सकता है।

एआई से होने वाले नुकसान

एक एआई टूल बनाना, जो कि इंसानों की तरह काम करें। इसके लिए काफी अधिक संसाधनों और समय की जरूरत है। इसके साथ ही इसमें धन भी काफी अधिक मात्रा चाहिए होती है। इस तरह से ये एक महंगा सॉफ्टवेयर है, इसके बाद भी ये इंसानों के लिए सुरक्षित नहीं है।

एआई में क्रिएटिविटी की कमी

एआई पहले से मौजूद डेटा के आधार पर काम करता है। जो काम और अनुभव बीत चुके हैं, ये उनका मूल्यांकन करके रिजल्ट बता सकता है। ऐसे में एआई कुछ नया नहीं सोच सकता है। यही वजह है कि इसमें रचनात्मकता नहीं है। ऐसे में ये कुछ भी ऑउट ऑफ दी बॉक्स नहीं दे सकता है।

ये भी पढ़ें: Suzuki Hayabusa में मिलती है 300KM की टॉप स्पीड और कई धाकड़ फीचर्स, इसकी कीमत में खरीद लेंगे Hyundai Verna!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026

Vivo S60

मई 25, 2026