---Advertisement---

Xiaomi ने चोरी-छिपे लॉन्च किए Redmi A2 और Redmi A2 Plus Smartphone, बजट रेंज में मिलेंगे धांसू फीचर्स

Redmi A2 and Redmi A2 Plus Smartphone: चाइनीज मोबाइल कंपनी ने दो नए बजट रेंज में फोन पेश कर दिए हैं। कहा जा रहा है कि इनमें काफी शानदार फीचर्स दिए गए हैं। देखिए क्या हैं इनकी खूबियां।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 25, 2023 5:24 अपराह्न

Redmi A2 and Redmi A2 Plus Smartphone
Follow Us
---Advertisement---

Redmi A2 and Redmi A2 Plus Smartphone: दुनिया के स्मार्टफोन बाजार में बजट रेंज मोबाइल का जलवा अभी भी बरकरार है। ऐसे में चीन की मशहूर मोबाइल निर्माता कंपनी शाओमी ने अपने दो नए एंट्री लेवल फोन्स को पेश कर दिया है। बाजार में आए दोनों ही स्मार्टफोन Redmi A2 और Redmi A2 Plus को बजट रेंज में उतारा गया है। जानिए क्या है इस फोन में दिए गए फीचर्स।

Redmi A2 and Redmi A2 Plus Smartphone के फीचर्स

शाओमी ने अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज ए में MediaTek Helio G36 चिपसेट प्रोसेसर दिया है। कंपनी ने इन दोनों ही स्मार्टफोन में 6.52 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी है। इसमें 1080X720 पिक्सल का रेज्यॉलूशन दिया गया है। कंपनी ने इसमें 60hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

ये भी पढ़ें: खुलते ही कमरे को जमा देगा CARRIER का ये 2 टन वाला AC, आधी कीमत पर खरीदने का ऑफर

Redmi A2 and Redmi A2 Plus Smartphone की बैटरी

कंपनी ने इन फोन्स को 3GB रैम और 32GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ उतारा है। जरूरत के हिसाब से इसे 1TB तक की स्टोरेज तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, इसमें एंड्राइड 12GO का सपोर्ट मिलता है। इस फोन में पावर के लिए 5000mAh की लंबी बैटरी दी गई है, साथ में 10W  का स्टैंडर्ड चार्जर दिया गया है।

मॉडलRedmi A2Redmi A2 Plus
प्रोसेसरMediaTek Helio G36 chipsetMediaTek Helio G36 chipset
रैम3GB3GB
स्टोरेज32GB32GB
डिस्प्ले6.52 इंच6.52 इंच
बैटरी5000mAh5000mAh
रियर कैमरा8MP+QVGA8MP+QVGA
फ्रंट कैमरा5MP5MP

क्या है दोनों फोन की कीमत

इसके कैमरे की बात करें तो इसके रियर में डबल कैमरा सैटअप और फ्रंट में सेल्फी के लिए 5MP का कैमरा दिया गया है। कंपनी ने Redmi A2 Plus  वेरिएंट के पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है, जबकि Redmi A2 मॉडल में फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं है। कंपनी इन दोनों ही स्मार्टफोन को भारत में कब लॉन्च करेगी, इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। वहीं, इन दोनों ही स्मार्टफोन की कीमत की भी अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi K100 Pro Max

अगस्त 12, 2026

Xiaomi 18

अगस्त 11, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

अगस्त 11, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 11, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8 5G

अगस्त 10, 2026

Google Pixel 11

अगस्त 8, 2026