---Advertisement---

Asia Cup 2023: बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैच में टीम इंडिया प्लेइंग 11 में कर सकती है बदलाव , इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

Asia Cup 2023: भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले मैच में भारतीय टीम अपने प्लेयिंग 11 में बदलाव कर सकती है। भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर और मोहम्मद शमी की वापसी हो सकती है।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 15, 2023 1:22 अपराह्न

Ind vs Ban 8
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: भारत और बांग्लादेश के बीच आज खेले जाने वाले मैच में भारतीय टीम अपने प्लेइंग 11 में बदलाव कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बांग्लादेश के खिलाफ आज होने वाले मैच में भारतीय टीम में शमी और श्रेयस अय्यर की वापसी हो सकती है।

शमी और अय्यर कर सकते हैं भारतीय टीम में वापसी

आपको बता दें कि पिछले दो मैचों में भारतीय टीम से बाहर रहे मोहम्मद शमी और श्रेयस अय्यर आज होने वाले मैच में भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं। श्रेयस अय्यर ने जहां पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले ग्रुप मैच से भारतीय टीम में वापसी की थी तो वहीं मोहम्मद शमी ने नेपाल के खिलाफ खेले गए मैच में टीम इण्डिया की तरफ से खेलते नजर आये थे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आज होने वाले इस महत्वपूर्ण मुकाबले में दोनों ही खिलाड़ियों को भारतीय दल के अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है।

भारत-बांग्लादेश मैच महज एक औपचारिकता

आपको बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले मैच में भारतीय टीम जब कोलंबो के एम प्रेमदासा स्टेडियम में खेलने उतरेगी तो उसकी नजर इस मैच को जीतकर फाइनल मुकाबले में आत्मविश्वास हासिल करना होगा। बांग्लादेश की टीम एशिया कप टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो गयी है। ऐसे में आज होने वाले मैच बांग्लादेश की टीम अपने से मजबूत भारतीय टीम का खेल खराब करने का प्रयास करना चाहेगी। भारत ने अपनी पिछले एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम को हराकर फाइनल में स्थान बनाया था। फाइनल में भारत का सामना 17 सितम्बर को श्रीलंका की टीम से होगा। भारत ने अब तक हुए एशिया कप के एडिशन्स में सबसे ज्यादा बार खिताब हासिल किया है। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने एशिया कप की ट्रॉफी कुल 7 बार जीतने में सफलता पायी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ram Mandir Chanda Chori

जुलाई 2, 2026

कल का मौसम 29 June 2026

जून 28, 2026

Ritabrata Banerjee

जून 28, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 21, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 14, 2026

8th Pay Commission

मई 31, 2026