---Advertisement---

ICC ODI World Cup 2023 : क्या भारत बनाम न्यूजीलैंड महामुकाबला देखने आ रहे हैं फुटबॉल दिग्गज David Beckham

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम के अलावा भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और कई मशहूर हस्तियों के मौजूद रहने की संभावना है।

Avatar of Anshika Shukla

By: Anshika Shukla

Published: नवम्बर 14, 2023 1:19 अपराह्न | Updated: नवम्बर 14, 2023 6:33 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

ICC ODI World Cup 2023 : आईसीसी ओडीआई वर्ल्ड कप 2023 का पहला वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबला 15 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।  दावा किया जा रहा है की इस महामुकाबले में कई दिग्गज शामिल हो सकते हैं।  इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम के अलावा भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और कई मशहूर हस्तियों के मौजूद रहने की संभावना है। यह दिग्गज फुटबॉलर भारत के तीन दिवसीय दौरे पर है और उनके वानखेड़े स्टेडियम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की संभावना है। 

इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर और यूनिसेफ सद्भावना राजदूत भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं और उनके पूर्व क्रिकेटरों, फिल्मी हस्तियों और खेल सितारों के साथ वीवीआईपी स्टैंड में मौजूद रहने की उम्मीद है।

15 नवंबर को होगा IND vs NZ

ICC ODI World Cup 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला जीतने वाली टीम फाइनल में प्रवेश करेगी। इससे पहले लीग मुकाबले में जब न्यूजीलैंड और भारत भिड़े, तब भारत को जीत प्राप्त हुई। लेकिन एक डर हर भारतीय फैन को सता रहा है।

12 साल बाद सेमीफाइनल जीतना चाहेगा भारत

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने 2011 ICC ODI World Cup ट्राफी अपने नाम की थी। उसके बाद से भारत को इस बड़े टूर्नामेंट में जीत का इंतजार है। भारत को साल 2019 में सेमीफाइनल मुकाबले न्यूजीलैंड से हार का सामना पड़ा था। इस वर्ल्ड कप में भारत ने अपने सारे लीग मुकाबले जीतकर इतिहास रचा है। अब भारत 15 नवंबर को न्यूजीलैंड की खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश करना चाहेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

जून 14, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026

Suryakumar Yadav

जून 4, 2026

Vaibhav Suryavanshi

जून 4, 2026