---Advertisement---

NPCI Rules: पेटीएम, गूगल पे, फोन पे यूजर्स हो जाएं सावधान, आपकी UPI ID हो सकती है बंद; जानें पूरा मामला

NPCI Rules पेटीएम, गूगल पे, फोन पे यूजर्स हो जाएं सावधान, आपकी UPI ID हो सकती है बंद कैसे बचाएं अपनी यूपीआई आईडी

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 30, 2023 12:12 अपराह्न

NPCI Rules
Follow Us
---Advertisement---

NPCI Rules: भारत में कुछ सालों से ऑनलाइन का चलन काफी बढ़ा है। भारत में ज्यादातर लोग अब यूपीआई ऐप का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही सरकार भी यूजर्स की सुरक्षा को लेकर लगातार चितिंत रहती है। वहीं अब सरकार की तरफ से एक नया नियम लागू किया जा रहा है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया(NPCI) ने गाइडलाइन जारी करते हुए कहा है कि अगर आपने पिछले साल अपने यूपीआई ऐप से कोई भी लेन देन नही किया है तो आपकी आईडी बंद हो जाएगी। जिसके बाद आप उस आईडी से कोई भी लेन-देन नही कर पाएंगे।

क्या है पूरा मामला

दरअसल नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने यह फैसला ग्राहकों के हित में लिया है। पेमेंट ऐप पेटीएम, फोन पे, गूगल पे, जैसे ऐप ऑनलाइन पेमेंट के लिए इस्तेमाल किया जाता है। वहीं एनपीसीआई ने इसके तहत एक गाइडलाइन जारी किया है जिसमे अगर किसी यूपीआई आईडी से पिछले साल कोई भी लेन देन नही हुआ तो उसे बैंकों या थर्ड पार्टी ऐप्स से उस यूपीआई आईडी को डीएक्टिवेट करने के लिए कहा गया है। कई बार यूजर्स अपना नंबर बदल देते है, लेकिन यूपीआई आईडी को बदलना भूल जाते है। जब नंबर काफी लंबे समय से बंद रहता है तो वह किसी और को दे दिया जाता है, लेकिन वही पुराने यूपीआई से जुड़ा रहता है। इसलिए इससे गलत ट्रांजेक्शन होने का खतरा रहता है।

कैसे बचाएं अपनी यूपीआई आईडी

अगर आपने कई महीनों से अपनी यूपीआई आईडी इस्तेमाल नही किया तो आपका भी यूपीआई बंद हो सकता है। 31 दिसंबर या उससे पहले आप अपनी यूपीआई आईडी से लेन देन कर सकते है। जिससे आपकी आईडी चालू हो जाएगी और आप आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकते है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PM Kisan Yojana

मई 21, 2026

NEET Paper Leak 2026

मई 21, 2026

Donald Trump

मई 14, 2026

Viral Video

अप्रैल 30, 2026

Uric Acid

अप्रैल 26, 2026

Akshay Kumar

अप्रैल 21, 2026