---Advertisement---

US Intelligence Report में बड़ा खुलासा, भारत में आतंकी हमला करवा सकता है पाकिस्तान!

अमेरिकी संसद में भारत और पाकिस्तान के मुद्दे की गूंज दिखाई दी। खुफिया एजंसी ने कहा कि भारत अब पीछे हटने वाला नहीं हैं।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 9, 2023 1:11 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

US Intelligence Report: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहा तनातनी का मुद्दा अब अमेरिकी संसद भवन में भी गूंज रहा है। बुधवार को अमेरिकी खुफिया संगठन ने इस मुद्दे को सांसदों के सामने उठाया। अमेरिकी खुफिया संगठन ने संसद भवन में कहा कि आने वाले दिनों में भारत और पाकिस्तान साथ ही चीन और भारत के बीच एक बार फिर विवाद बढ़ सकता है। इस विवाद में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना जवाब देने के लिए भी पूरी तरह से तैयार है। बुधवार को अमेरिकी संसद भवन में एनुअल थ्रेट एसेसमेंट रिपोर्ट 2023 के जारी होने के बाद इन मुद्दों पर चर्चा हुई।अमेरिका ने कहा कि दोनों ही देशों के पास इस समय परमाणु बम हैं, ऐसे में दोनों ही देश पीछे हटने वाले नहीं हैं। लेकिन अगर पाकिस्तान या चीन भारत को उकसाता है तो, भारत भी मुंहतोड़ जवाब को देने के लिए तैयार है।

शांति कायम करने की है दोनों देशों की इच्छा

खुफिया एजेंसी के द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट में कहा गया कि दो परमाणु-सशस्त्र देशों के बीच लगातार बढ़ रहा विवाद आम लोगों को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में दोनों ही देशों को अपने – अपने मुद्दे गंभीरता से रखकर शांति कायम करना चाहिए। छोटे – छोटे विवाद एक दिन बड़े गंभीर मुद्दे बन जाते हैं, ऐसे में भारत और पाकिस्तान को बैठकर इन मुद्दों को खत्म कर देना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Attack on Hindu Temples: Australia में चौथी बार फिर हुआ हिन्दू मंदिर पर हमला, खालिस्तानी समर्थकों पर लग रहे गंभीर आरोप

भारत-चीन के बीच चल रहा विवाद है गंभीर मुद्दा

भारत और चीन के बीच चल रहा विवाद भी दोनों ही देशों के लिए गंभीर मुद्दा हैं। 2020 में हुए हिंसक झड़प के बाद भारत भी अब चीन के मुद्दे को लेकर शांत नहीं बैठने वाला है। पीएम मोदी ने भी अपने सेना के जवानों को ये छूट दे रखा है कि कोई भी देश अगर पहले आक्रमण करता है तो, उसका जवाब भी उसी अंदाज में देना होगा।

ये भी पढ़ें: खूंखार आतंकवादी सैयद नूर की Pakistan में गोली मारकर हत्या, भारत विरोधी आतंकी खेमे में मचा हड़कंप

 

 

 

 

 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

नवम्बर 5, 2026

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Benjamin Netanyahu

अक्टूबर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 25, 2026

Houthis

अक्टूबर 25, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 25, 2026