---Advertisement---

टैरिफ नीतियों में लगातार बदलाव के बीच US Stock Market हुआ धड़ाम; होली से पहले भारतीय शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों के उड़े होश; देखें रिपोर्ट

US Stock Market: टैरिफ नीतियों में लगातार बदलाव के बीच US Stock Market में लगातार गिरावट दर्ज की गई है, जिसका असर भारतीय बाजार पर दिख रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 12, 2025 10:58 पूर्वाह्न

US Stock Market
Follow Us
---Advertisement---

US Stock Market: लगातार दूसरे दिन भी अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है, आपको बता दें कि मंगलवार को भी अमेरिकी इक्विटी बाज़ार में कमज़ोरी जारी रही। गौरतलब है कि डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1.14 प्रतिशत गिरकर 41,433.48 पर बंद हुआ, वहीं अगर नैस्डैक की बात करें तो यह सोमवार को 4 प्रतिशत गिरा था, वहीं आज इसमे 0.18 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। एक्सपर्ट का मानना है कि यह अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की टैरिफ नीतियों का असर है। वहीं इसका असर भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिल रहा है। आज यानि शेयर बाजार में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

टैरिफ नीतियों में बदलाव से US Stock Market हुआ धड़ाम

राष्ट्रपति बनने के बाद से ही Donald Trump एक्शन मोड में नजर आ रहे है, जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। दरअसल ट्रंप ने कनाडा समेत कई देशों पर अपनी टैरिफ नीतियों में बदलाव करते हुए उसके बढ़ा दी है, जिसके बाद पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था में अस्थिरता आ गया है, जो अपने आप में एक चिंता का विषय है। गौरतलब है कि टैरिफ में बदलाव के आशंकाओं ने निवेशकों के दिमाग में एक असमंजस सा पैदा कर दिया है।

हाल ही में ट्रप ने अपने एक बयान में कहा कि कुछ ही घंटों में कनाडा से आयातित सभी स्टील और एल्युमीनियम उत्पादों पर 50% तक टैरिफ लगा देंगे। बाद में, ट्रम्प ने कनाडा से स्टील और एल्युमीनियम पर टैरिफ को दोगुना करके 50% करने की योजना से पीछे हट गए। इसके अलावा अमेरिका राष्ट्रपति ने भारत समेत कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है।

भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट से निवेशकों के उड़े होश

भारतीय शेयर बाजार में होली से पहले ही निवेशकों के चेहरे के रंग उड़ गए है। दरअसल मार्केट में लगातार गिरावट भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए चिंता का विषय बना हुआ है, इसके अलावा भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। अगर आज की बात करें तो खबर लिखे जानें तक सेंसेक्स 145 अंक नीचे लुढ़क गया है, तो वहीं निफ्टी 46 अंक नीचे गिर गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी स्थिति ऐसी ही रह सकती है। वहीं US Stock Market में लगातार गिरावट के बीच वैश्विक आर्थिक मंदी के भी संकेत मिल रहे है, जो चिंता का सबब बना हुआ है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026