---Advertisement---

कल का मौसम 15 April 2026: दिल्ली समेत इन राज्यों में सूरज का दिखेगा रौद्र रूप, तो कई जगहों पर ओलावृष्टि, भीषण बारिश का तांडव, देखें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 15 April 2026: जैसे जैसे तारीख बढ़ रही है, उसके साथ-साथ कई राज्यों का पारा भी तेजी से ऊपर बढ़ रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 14, 2026 6:13 अपराह्न

कल का मौसम 15 April 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 15 April 2026: जैसे जैसे तारीख बढ़ रही है, उसके साथ-साथ कई राज्यों का पारा भी तेजी से ऊपर बढ़ रहा है। विभाग का मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में सूरज का तांडव दिखना शुरू हो जाएगा। दिल्ली-एनसीआर में घर से निकलना मुश्किल  हो गया है। सुबह 8 बजे के बाद ऐसी करारी धूप से सामना हो रहा है, जिससे टेंशन बढ़ गई है।

इसके अलावा कई जगहों पर स्थिति लगातार बिगड़ती जारी रही है। छत्तीसगढ़ में तो तापमान 40 के पार पहुंच चुका है। अगर ऐसे ही रहा तो मई जून तक तापमान 50 के पार पहुंच सकता है। हालांकि पहाड़ों और पूर्वोतर के कई इलाकों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम 15 April 2026 कैसा रहने वाला है?

दिल्ली समेत इन जगहों पर सूरज उगलेगा आग

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 40 के पार पहुंच जाएगा। इसके अलावा छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अगर दिल्ली में कल के मौसम की बात करें तो नजफगढ़, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली यूनिवर्सिटी, पालम, पीतमपुरा, प्रगति मैदान समेत कई जगहों पर भयंकर गर्मी का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं एनसीआर में भी स्थिति चिंताजनक रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही छत्तीगसगढ़, हरियाणा में तापमान आने वाले दिनों में 40 के पार पहुंच सकता है।

बिहार -उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

बिहार में एक साथ दो तरह के मौसम देखने को मिल रहे है। कई जगहों पर विभाग की तरफ से गर्मी का अलर्ट जारी कर दिया है तो कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश की बात करें तो अररिया, फारबिसगंज, गया समेत कई जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

इसके अलावा छपरा, गोपालगंज, बेगूसराय, भागलपुर, सासाराम समेत कई जगहों पर तेज धूप और हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो आगरा, अलीगढ़, अमरोहा, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत समेत कई जगहों पर भीषण गर्मी का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा पारा 40 डिग्री से पार पहुंच चुका है।

पूर्वोतर में मौसम का कहर जारी

मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप दिखना शुरू हो गया है, लेकिन पहाड़ों पर स्थिति बिल्कुल ही उलट हो गई है। खासकर पूर्वोतर वाले राज्यों में, विभाग के मुताबिक 15 से 18 अप्रैल के दौरान असम और मेघालय में छिटपुट से लेकर मध्यम स्तर की बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने और तेज़ हवाएं (30-50 की गति तक) चलने की संभावना है।

15 अप्रैल को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी यही स्थिति रहेगी। 14 से 18 अप्रैल के दौरान अरुणाचल प्रदेश में बिजली गिरने की संभावना है। 15 से 17 अप्रैल के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी यही स्थिति रहेगी। इसके अलावा 15 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में और 18 अप्रैल को असम, मेघालय और नागालैंड में छिटपुट भारी बारिश की संभावना है।

 

 

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Heatwave Alert 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026

Viral Video

अप्रैल 14, 2026