कल का मौसम 23 August: अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों के पास उत्तरी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके असर से अगले 2-3 दिनों के दौरान ओडिशा और छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में अगले कुछ घंटों के लिए स्थिति बेहद चिंताजनक होने वाली है। इसके अलावा पहाड़ों पर भी तेज बारिश, तूफान, लैंडस्लाइड का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम 23 August कैसा रहने वाला है?
बंगाल की खाड़ी में बन रहा मौसम का सिस्टम
मौसम विभाग के अनुसार 23 अगस्त के अपडेट में उत्तर बंगाल की खाड़ी में पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तट के पास निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना जताई गई है। इस सिस्टम के प्रभाव से पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग ने 23 अगस्त के पूर्वानुमान में भी 25 अगस्त के आसपास पूर्वी भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई थी। साथ ही अलर्ट जारी कर दिया है और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
झारखंड और बिहार में भी बरसेंगे बादल
झारखंड में 23 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, बिहार में 23 से 25 अगस्त के बीच कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने बिहार में 23 अगस्त को गरज-चमक और आकाशीय बिजली की गतिविधि को लेकर भी चेतावनी दी थी। विभाग ने छपरा, आरा, बक्सर, हाजीपुर, सासाराम, भागलपुर, बेगूसराय समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि बिहार में कोसी, गंडक, बूढ़ी गंडक नदियां उफान पर है।
पहाड़ों पर रेड अलर्ट जारी – कल का मौसम 23 August
उत्तराखंड में आज पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक भारी बारिश का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। भारी बारिश के चलते भूस्खलन, जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका है। विभाग के मुताबिक यमुनोत्री, गंगोत्री, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, बद्रीनाथ समेत कई जगहों पर अलर्ट और सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं हिमाचल और जम्मू- कश्मीर में भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।







