---Advertisement---

Hyundai Aura या Honda Amaze, खरीदने से पहले देख लें ये बड़े अंतर, नहीं तो पड़ सकता है पश्चताना

इस आर्टिकल में दो सेडान कारों के बीच कंपैरिजन किया गया है और ये दोनो सेडान अपने सेगमेंट में काफी ज्यादा पॉपुलर कार हैं। इन दोनों में पहली सेडान कार Hyundai Aura है तो वहीं दूसरी Honda Amaze है।

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: अप्रैल 10, 2023 3:01 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Aura vs Honda Amaze: अगर आप किसी सेडान कार को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हम इस आर्टिकल में दो सेडान कारों के बीच कंपैरिजन करने वाले हैं। यह ये दोनो सेडान अपने सेगमेंट में काफी ज्यादा पॉपुलर कार हैं। इन दोनों में पहली सेडान कार Hyundai Aura है तो वहीं दूसरी Honda Amaze कार है। Hyundai ने इस साल की शुरूआत में Aura का फेस्लिफ्ट वर्जन पेश किया है। ये दोनों गाड़ियां आपस में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं। तो देखिए इन दोनों सेडान कारों के बीच कंपैरिजन।

ये भी पढ़ें: Pulsar N160 और TVS Apache 160 को क्या दिन में तारे दिखाएगी Hero की Xtreme 160R बाइक? जानें कब देगी तूफानी दस्तक

Hyundai Aura और Honda Amaze के स्पेसिफिकेशन

Hyundai Aura और Honda Amaze दोनों सेडान में 1.2 लीटर का 4 सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। Hyundai Aura 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड AMT ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ आती है तो वहीं होंडा Honda Amaze में 5 स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है।

Hyundai Aura और Honda Amaze के फीचर्स

Hyundai Aura में काफी अच्छे फीचर्स देखने को मिलते हैं। इसमें USB Type C चार्जिंग पोर्ट, वायरलेस चार्जिंग, ग्लोवबॉक्स के अलावा सेफ्टी के लिए 4 और 6 एयरबैग, हिल असिस्ट, ESC और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं एंटरटेनमेंट के लिए इसमें एंड्रायड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट के साथ 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

वहीं Honda Amaze में फीचर्स के लिहाज से बेसिक फीचर्स ही देखने को मिलते हैं। Honda Amaze में कूल ग्लोवबॉक्स, Type C चार्जिंग पोर्ट, वायरलेस चार्जर, ESC और हिल असिस्ट जैसे फीचर्स नहीं दिए गए हैं जो की Hyundai Aura में देखने को मिलते हैं।

CarHyundai AuraHonda Amaze
Engine1.2 L Kappa petrol & 1.2 L Bi-Fuel CNG1.2L Petrol
Power81.80bhp88.50bhp
Torque113.8Nm110Nm
Transmission5-Speed AMT & Manual5-Speed AMT & Manual
Body TypeSedanSedan
FeaturesPower Steering, Power Windows Front, Anti Lock Braking System, Air Conditioner, Driver Airbag, Passenger Airbag, Automatic Climate Control, Alloy Wheels, Multi-function Steering WheelPower Steering, Power Windows Front, Anti Lock Braking System, Air Conditioner, Driver Airbag, Passenger Airbag, Automatic Climate Control, Fog Lights – FrontAlloy Wheels

 

Hyundai Aura और Honda Amaze की कीमत

Hyundai Aura पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट के साथ की ट्रिम्स में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसकी कीमत की बात करें तो दिल्ली में इस कार की एक्स शोरूम कीमत 6.30 लाख रुपए से शुरू होकर 8.90 लाख रुपये एक्स शोरूम के बीच है। वहीं Honda Amaze के बेस वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 6.99 से लेकर इसके टॉप वेरिएंट में जाने पर 9.60 लाख रुपए एक्स शोरूम हो जाती है।

ये भी पढ़ें: Tata की छोटी सी Nano के आगे ढेर हुई Hyundai की i20 कार! एक ही टक्कर में किया चित

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026