---Advertisement---

Top 5 Selling Electric Scooters in January 2023: लोगों ने जमकर खरीदें Ola और Ather के स्कूटर, बिक्री के टूटे रिकॉर्ड

Top 5 Selling Electric Scooters in January 2023: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग काफी ज्यादा बढ़ रही है। ऐसे में वाहन कंपनियां अपने धांसू मॉडलों को पेश कर रही हैं। देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के मॉडलों की इतनी अधिकता हो गई है कि लोगों के लिए दुविधा का विषय बन गया है। ऐसे में ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 7, 2023 1:28 अपराह्न

Top 5 Selling Electric Scooters in January 2023
Follow Us
---Advertisement---

Top 5 Selling Electric Scooters in January 2023: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग काफी ज्यादा बढ़ रही है। ऐसे में वाहन कंपनियां अपने धांसू मॉडलों को पेश कर रही हैं। देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के मॉडलों की इतनी अधिकता हो गई है कि लोगों के लिए दुविधा का विषय बन गया है। ऐसे में अगर आप किसी इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो हम आपको 5 ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटरों की जानकारी दे रहे हैं, जिनकी बिक्री ने सबको हैरान कर दिया है। साथ ही इन स्कूटरों में धमाकेदार फीचर्स दिए गए हैं। इस लिस्ट में हीरो इलेक्ट्रिक से लेकर ओला कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल है। आइए जानते हैं किस स्कूटर ने जनवरी में कितनी बिक्री की।

Ola Electric

Ola Electric ने सबसे अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटर जनवरी 2023 में बेचे हैं। इस दौरान कंपनी ने 17474 इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री की। वहीं, कंपनी ने जनवरी 2022 में 1106 इलेक्ट्रिक स्कूटरों की सेल की थी।

Hero Electric

भारतीय इलेक्ट्रिक बाजार में Hero Electric के स्कूटरों ने भी काफी धमाल मचाया हुआ है। कंपनी ने जनवरी 2023 में 6266 यूनिट्स की सेल की है। आपको बता दें कि हीरो कंपनी ने जनवरी 2022 में 8153 यूनिट्स की सेल की थी। इस हिसाब से कंपनी की सेल में 23 फीसदी की कमी देखी गई है।

ये भी पढ़ें: अब गाय के गोबर से दौड़ेंगी MARUTI SUZUKI की कारें, पेट्रोल-डीजल की छुट्टी करने आ रहा ये मास्टरप्लान!

Ather Energy

इस सूची में अगला नाम Ather Energy का है। कंपनी ने जनवरी 2023 में 8687 यूनिट्स की सेल की। वहीं, कंपनी ने जनवरी 2022 में 1881 यूनिट्स की सेल की थी। इस तरह से कंपनी की सेल में 362 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Okinawa Electric

इलेक्ट्रिक स्कूटरों की लिस्ट में Okinawa का नाम भी शामिल है। जनवरी 2023 में कंपनी ने 4238 स्कूटरों की बिक्री की। वहीं, कंपनी ने जनवरी 2022 में 5615 यूनिट्स की सेल की थी। कंपनी की सेल में 25 फीसदी की कमी देखी गई है।

TVS iQube

इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाजार में टीवीएस का नाम भी शामिल है। कंपनी ने जनवरी 2023 में 9916 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं, कंपनी ने पिछले साल जनवरी में 1157 यूनिट्स की बिक्री की थी। इस तरह से कंपनी की सेल में 757 फीसदी की भारी बढ़ोतरी आई है।

ये भी पढ़ें: HINDENBURG RESEARCH रिपोर्ट के बाद थम नहीं रहा शेयरों के गिरने का सिलसिला, कुछ ही घंटों में डूबे अडानी के 50 हजार करोड

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026

TVS Tangent RR

फ़रवरी 25, 2026

Mahindra Scorpio N Facelift

फ़रवरी 25, 2026

Royal Enfield Electric Bike

फ़रवरी 24, 2026