---Advertisement---

TVS Tangent RR: एयरोडायनामिक डिजाइन और एडवांस सेफ्टी खूबियों के साथ यूथ को बनाएगी दीवाना, लीक्स जानकर खिल उठेगा बाइक लवर्स का चेहरा

TVS Tangent RR: टीवीएस टैंगेंट आरआर बाइक में स्टाइलिश और दमदार डिजाइन आने का अनुमान है। साथ ही कई मॉडर्न फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 25, 2026 4:34 अपराह्न

TVS Tangent RR
Follow Us
---Advertisement---

TVS Tangent RR: बाइक सेगमेंट में टीवीएस का काफी अच्छा नाम है। कंपनी की अपाचे मोटरसाइकिल इसका अच्छा उदाहरण है। ऐसे में दो पहिया वाहन कंपनी टीवीएस ने यूथ के लिए खास तैयारी कर ली है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कंपनी एक नई स्पोर्ट्स बाइक पर काफी तेजी से काम कर रही है। बताया जा रहा है कि टीवीएस टैंगेंट आरआर बाइक को मिलान मोटर शो में प्रदर्शित किया गया था। उसी बाइक को अब भारतीय बाजार में लाने की चर्चा है। इसकी कुछ खास लीक हुई है, जिसे जानकर बाइक प्रेमियों को खुशी हो सकती है।

TVS Tangent RR बाइक का आकर्षक डिजाइन और फीचर्स यूथ को करेंगे आट्रैक्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवीएस टैंगेंट आरआर बाइक में एयरोडायनामिक स्टाइल और फुल-फेयर्ड सुपरस्पोर्ट सिल्हूट मिल सकता है। साथ ही फ्रंट फेसिया में एक लो सेट एलईडी हेडलैंप आने का अनुमान है। लेयर्ड बॉडी पैनल्स और ट्रैक-फोकस्ड लुक मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, रियर सेक्शन पतला और ऊपर की ओर उठा हुआ हो सकता है। बाइक में ट्विन-स्पार फ्रेम, शायद एल्युमिनियम, इनवर्टेड फ्रंट फोर्क और रियर मोनोशॉक का इस्तेमाल किया गया है। ब्रेकिंग का काम दोनों छोरों पर पेटल डिस्क और रेडियल-माउंटेड फ्रंट कैलिपर हो सकता है। बाइक में टीएफटी कलरफुल डिस्प्ले, वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए कई एडवांस खूबियों को शामिल कर सकती है।

टीवीएस टैंगेंट आरआर को खास बनाएंगी सेफ्टी और इंजन खूबियां

कुछ अन्य लीक्स की मानें, तो टीवीएस टैंगेंट आरआर बाइक में कई आधुनिक सुरक्षा खूबियों को जोड़ने की योजना है। इसमें ड्यूल चैनल एबीएस की सुविधा देखने को मिल सकती है। इससे राइडर्स को धांसू राइडिंग एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है। कंपनी इसमें स्लीपर क्लच के साथ क्विक शिफ्टर्स और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम को भी शामिल कर सकती है। वहीं, दो पहिया वाहन कंपनी टीवीएस इस मोटरसाइकिल में 450सीसी का इंजन मिल सकता है। यह 40bhp की पावर और 100Nm का टॉर्क आने का अनुमान है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है।

क्या है लॉन्च और कीमत डिटेल

अगर रिपोर्ट्स की मानें, तो आगामी टीवीएस टैंगेंट आरआर बाइक का दाम 4 से 5 लाख रुपये रहने का अनुमान है। कंपनी इसे जून तक इंडियन मार्केट में उतार सकती है। मगर अभी तक कंपनी ने इस बाबत कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

KTM 350 Duke

अप्रैल 11, 2026

Mahindra Scorpio N Facelift

अप्रैल 11, 2026

Tata Safari Prices Hiked

अप्रैल 10, 2026

Royal Enfield Flying Flea C6

अप्रैल 10, 2026

2026 Tata Nexon

अप्रैल 9, 2026

Volkswagen Taigun Facelift

अप्रैल 9, 2026