---Advertisement---

गुड न्यूज! Namo Bharat Train से पहुंच सकेंगे मुरथल, दिल्ली-पानीपत-करनाल रूट को लेकर सुगबुगाहट तेज, इन शहरों को होगा कायाकल्प

Namo Bharat Train: मेरठ के बाद हरियाणा में एनसीआरटीसी जल्द दिल्ली-हरियाणा रूट पर इसे चलाने की योजना बना रही है। ताकि कनेक्टिविटी को बेहतर बनाया जा सके।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 1, 2026 6:00 अपराह्न

Namo Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Namo Bharat Train: दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर रूट के सफल संचालन के बाद अब एनसीआरटीसी जल्द कई रूटों पर Namo Bharat Train चलाने की योजना बनाई जा रही है। माना जा रहा है कि यह कई मायने में एक गेमचेंजर साबित हो सकता है। वहीं अगर रूट की बात करें तो नई ट्रेन दिल्ली-पानीपत-करनाल रूट पर ट्रेन फर्राटा भर सकती है।

सबसे खास बात है कि नायब सिंह सैनी सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। जिसका एक तिहाई खर्च राज्य वहन करेगा। गौरतलब है कि बड़ी संख्या में दिल्ली-हरियाणा के लोग मुरथल के मशहूर पराठा खाने जाते है। वहीं नमो भारत ट्रेन के शुरू होने से सफर और आसान हो जाएगा। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Namo Bharat Train की मदद से पहुंच सकेंगे मुरथल

अगर रूट की बात करें तो दिल्ली से करनाल के बीच रूट तैयार करने पर विचार किया जा रहा है। वहीं इस रूट पर करीब 15 स्टेशन को बनाने पर विचार किया जा रहा है। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह ट्रेन सराय काले खां, इंद्रप्रस्थ, कश्मीरी गेट, बुराड़ी, मुकुंदपुर, नरेला, कुंडली, सोनीपत, मुरथल, गन्नौर, समालखा, पानीपत और करनाल बाइपास तक स्टेशन बनेंगे।

बता दें कि अभी दिल्ली से करनाल जानें में करीब 3 से 4 घंटे का समय लगता है, लेकिन Namo Bharat Train के चलने के बाद यह दूरी करीब 1 से 1.5 घंटे की रह जाएगी। साथ ही लोगों को जाम से भी छुटकारा मिल जाएगा।

इन शहरों का होगा कायाकल्प

बता दें कि सोनीपत, पानीपत जैसे शहर शुरू से ही इंडस्ट्री हब है। माना जा रहा है कि Namo Bharat Train चलने से इन जगहों पर तेजी से विकास होगा, जिससे रोजगार और आवाजाही में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा चंडीगढ़ जाने वालों के लिए भी यह एक गेमचेंजर साबित हो सकता है। साथ ही कई इलाकों में इंडस्ट्री और बिजनेस हब विकसित होंगे। लोकल लोगों को नौकरी के मौके मिलेंगे। इसके अलावा ट्रैफिक और प्रदूषण में कमी के साथ-साथ रोड ट्रैफिक भी कम होने की उम्मीद है। जिससे पर्यावरण को फायदा मिलने की उम्मीद है। रोड ट्रैफिक कम होगा, पर्यावरण को फायदा मिलेगा।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Twisha Sharma

मई 25, 2026

Petrol Diesel Price Hike

मई 25, 2026

Rashifal 25 May 2026

मई 24, 2026

Punjab News

मई 24, 2026

Heatwave Alert 25 May 2026

मई 24, 2026

कल का मौसम 25 May 2026

मई 24, 2026