---Advertisement---

BJP on CM Nitish: Rahul Gandhi से मुलाकात पर BJP ने साधा निशाना, कहा- ‘और न जाने किस-किस के सामने झुकेंगे’

बिहार के सीएम नीतीश कुमार की कल बुधवार डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात की तस्वीर को साझा करते हुए बीजेपी ने विपक्षियों पर तंज कसा है।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: अप्रैल 13, 2023 11:16 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

BJP on CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार की कल बुधवार डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात की तस्वीर को साझा करते हुए बीजेपी ने विपक्षियों पर तंज कसा है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्ष के गठबंधन करने की कवायद पर हमला कर इसे ठगबंधन बता दिया।  बीजेपी नेता खुशबू सुंदर ने तो इस मुलाकात की तुलना महाभारत से करते हुए कौरवों की याद दिलाई। वहीं दूसरी ओर बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल-नीतीश की फोटो के साथ ट्वीट कर नीतीश पर निशाना साधते हुए विपक्ष के एकजुट होने की संभावनाओं  पर प्रहार किया है।

जानें क्या है मामला

बता दें लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विपक्ष को एकजुट करने के लिए अलग-अलग धड़ों ने अपनी-अपनी कवायद अभी से शुरू कर दी है। बीजेपी को सत्ता से हटाने को लेकर जहां पिछले महीने सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बंगाल की सीएम ममता से मुलाकात की थी। तो दक्षिण से तमिलनाडू के सीएम स्टालिन ने अपने जन्मदिन पर केजरीवाल सहित कई उत्तर भारतीय दलों के नेताओं को बुलाया था। तेलंगाना के सीएम केसीआर भी एक धड़े को साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी सिलसिले में अब नीतीश कुमार ने कल दिल्ली आकर कांग्रेस के नेताओं राहुल तथा अध्यक्ष खड़गे के साथ बैठक की थी।

इसे भी पढ़ेंः CM Nitish की Rahul Gandhi से मुलाकात और कांग्रेस अध्यक्ष का ‘थैंक्यू-थैंक्यू’…जानें क्या हैं इसके राजनीतिक मायने?

बीजेपी का विपक्ष पर निशाना

विपक्षी पार्टियों की 2024 के लिए एकजुट होने की इसी कवायद पर बीजेपी ने एक बार फिर से हमला कर पिछले गठबंधनों की याद दिलाई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गठबंधन को लेकर इन मुलाकातों पर निशाना साध उन दलों का ‘ठगबंधन’ करार दिया है, जो भ्रष्टाचार में आकंठ तक डूबे हुए हैं। तो बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल-नीतीश की फोटो ट्वीट कर लिखा कि “और न जाने किस किस के सामने झुकेंगे नीतीश कुमार…”

खुशबू सुंदर ने दिलाई कौरवों की याद

बीजेपी नेता खुशबू सुंदर ने इस मुलाकात की तुलना कर ट्वीट करते हुए लिखा कि “महाभारत के कौरवों की याद आ गई, कांग्रेस का अच्छा प्रयास है लेकिन सभी जानते हैं कि जीत किसकी हुई थी।”

इसे भी पढ़ेंःRajasthan Congress Crisis: Sachin Pilot के अनशन से कांग्रेस आलाकमान नाराज! रंधावा बोले- ‘कार्रवाई होगी

 

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026