---Advertisement---

Maharashtra NCP Crisis: चुनाव आयोग ने शरद पवार गुट को भेजा नोटिस, NCP पर दावे को लेकर मांगा जवाब

NCP Political Crisis: एनसीपी नेता अजित पवार बगावत करते हुए NDA में शामिल हो गए थे। उन्होंने एनसीपी के नाम और चुनाव चिह्न पर भी दावा किया था।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 27, 2023 6:03 अपराह्न

Sharad Pawar
Follow Us
---Advertisement---

Maharashtra NCP Crisis: महाराष्ट्र की सियासत में चल रहा घमासान लगातारी जारी है। दो फाड़ हुई NCP (Nationalist Congress Party) में अब पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर दावे की लड़ाई चल रही है। इस मामले में अब चुनाव आयोग (EIC) ने शरद पवार गुट को नोटिस भेजा है।

चुनाव आयोग ने शरद गुट को भेजा नोटिस

चुनाव आयोग ने अजित पवार की ओर से पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर दावे को लेकर शरद पवार से जवाब मांगा है। शरद पवार गुट ने आज (27 जुलाई, शुक्रवार) इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने हमें पत्र भेजकर हमारी प्रतिक्रिया मांगी है। NCP शरद पवार गुट के प्रवक्ता क्लाइड क्रास्टो ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि हमें चुनाव आयोग से पत्र मिला है। हम जल्द इसका जवाब देंगे।

प्रफुल्ल पटेल ने टिप्पणी करने से किया इनकार

अजित पवार गुट के नेता प्रफुल्ल पटेल ने इस पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये हमारी पार्टी के आंतरिक मामलों से जुड़े मुद्दा है, इसलिए मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। अच्छा होगा अगर आप इस पर किसी और से बात करें।

वो हमारे आदर्श हैं, हम जल्द उन्हें मना लेंगे’

उन्होंने आगे कहा कि शरद पवार हमारे आदर्श हैं, पार्टी में उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। उन्होंने कहा कि हमनें पार्टी की भलाई के लिए कुछ राजनीतिक निर्णय लिए हैं, जिन्हें उन्हें स्वीकार कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है की वो जल्द मान जाएंगे।

NCP में 2 जुलाई को हुई थी बगावत

बता दें कि शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP में दो जुलाई को बगावत हो गई थी। शरद पवार के भतीजे अजित पवार और लगभग तीन दर्जन विधायक सत्तारूढ़ शिवसेना-बीजेपी गठबंधन में शामिल हो गए थे। इस दौरान अजित पवार ने उप-मुख्यमंत्री और आठ अन्य एनसीपी नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद पार्टी दो धड़ों में बंट गई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026

Anurag Dhanda

जून 27, 2026