---Advertisement---

Himachal Weather Forecast: हाई अलर्ट पर हिमाचल! IMD ने जारी की चेतावनी, बताया कई क्षेत्रों में फट सकते हैं बादल

Himachal Weather Forecast: मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बताया कि प्रदेश में अगले 48 घंटे के दौरान भारी बारिश हो सकती है। जबकि, बादल फटने की संभावना भी है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 27, 2023 4:14 अपराह्न

Himachal News
Follow Us
---Advertisement---

Himachal Weather Forecast: मानसून की बारिश ने इस बार हिमाचल में को काफी गहरे जख्म दिए हैं। बीते एक महीने से हिमाचल में हो रही बारिश लगातार अपना कहर बरपा रही है। हिमाचल के मंडी और कुल्लू जिले में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

पर्यटन स्थल मनाली में बयास नदी ने बीते दिनों जो रौद्र रूप दिखाया था, वो सभी ने देखा था। क्योंकि हिमाचल में इस बार सामान्य से ज्यादा बरिश हुई है, ऐसे में लगातार जगह-जगह भूस्खलन हो रहे हैं। इसी बीच हिमाचल को लेकर एक और बुरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग ने हिमाचल को लेकर फिर अलर्ट जारी किया है।

कई क्षेत्रों में बादल फटने की संभावना

IMD (India Meteorological Department) ने हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल में अगस्त तक भी बारिश से राहत के आसार नहीं है। हालांकि, 30 जुलाई के बाद से बारिश में कमी आएगी, लेकिन प्रदेश में रूक-रूक कर बारिश होती रहेगी। विभाग ने शुक्रवार (28 जुलाई) को भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है की इस दौरान भारी बारिश के साथ कई क्षेत्रों में बादल फटने की भी संभावना है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

IMD के मुताबिक, अगले 48 घंटे के दौरान शिमला, बिलासपुर, कुल्लू, मंडी, सोलन, सिरमौर, चंबा और कांगड़ा जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान भारी बारिश के चलते भूस्खलन जैसी घटनाएं भी हो सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने को कहा है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे उफनते नदी-नालों से दूर रहें और जरूरत पड़ने पर ही यात्रा करें।

हिमाचल को हुआ करोड़ों का नुकसान

हिमाचल में भारी बारिश के चलते करोड़ों का नुकसान हुआ है। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में अब तक 5 हजार करोड़ का नुकसान हो चुका है। राज्य में हुई विभिन्न घटनाओं में अब तक 176 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि, 198 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। वहीं, 13 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी इस पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने केंद्र सरकार ने इस राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने हिमाचल को हुए नुकसान के लिए राहत पैकेज की भी मांग की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dehradun News

मई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 14, 2026

Bareilly Viral Video

मई 14, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 14, 2026

Bhagwant Mann

मई 14, 2026

Anurag Dhanda

मई 14, 2026