---Advertisement---

फिर फिसली Mamata Banerjee की जुबान, राकेश शर्मा के बाद अब इंदिरा गांधी की चांद पर पहुंचाया

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी सोमवार को टीएमसी के छात्र परिषद को संबोधित कर रही थीं और एक बार फिर उनकी जुबान फिसल गई। उन्होंने फिर अजीबोगरीब बयान दिया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 29, 2023 1:42 अपराह्न

Mamta Banerjee
Follow Us
---Advertisement---

Mamata Banerjee: फिल्म निर्माता राकेश रोशन के साथ भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की गलत व्याख्या करने के कुछ दिनों बाद, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) ने एक बार फिर विचित्र बयान दिया है। उनके इस बयान का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ममता अपने इस बयान पर फिर ट्रोल हो रही हैं।

‘जब इंदिरा गांधी चांद पर गई थीं’

सोमवार (28 अगस्त) को हुई एक रैली के दौरान उन्होंने दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी चांद पर गई थीं। इंदिरा गांधी के शासनकाल में भारत की पहली अंतरिक्ष यात्रा को याद करते हुए ममता ने कहा, “जब इंदिरा गांधी चांद पर पहुंचीं, तो उन्होंने राकेश से पूछा कि वहां से हिंदुस्तान (भारत) कैसा दिखता है। उन्होंने जवाब दिया ‘सारे जहां से अच्छा।’

‘राकेश शर्मा पर भी फिसली थी जुबान’

दरअसल, CM ममता बनर्जी तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) के स्थापना दिवस के मौके पर एक रैली को संबोधित कर रही थीं। तभी उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने यह टिप्पणी कर डाली।

इससे पहले, चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए ISRO वैज्ञानिकों की सराहना करते हुए राकेश शर्मा को राकेश रोशन बताने पर भी ममता बनर्जी की खूब आलोचना हुई थी। अब एक बार फिर उन्होंने चार्चाओं का बजार गर्म कर दिया है।

‘हर हाल में हारेगी BJP, हमसे पंगा पड़ेगा भारी’

इस रैली के दौरान उन्होंने BJP पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि BJP लगातार राज्य में माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है। इसमें राज्यपाल BJP की मदद कर रहे हैं। उन्होंने BJP और राज्यपाल को चौलेंज देते हुए कहा कि वह चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन जनता उन्हें नकार देगी।

उन्होंने कहा कि जैसे हमने बंगाल से CPM का राज खत्म किया था, उसी तरह हम लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में BJP का नामो निशान मिटा देंगे। हमसे पंगा लेना आपको भारी पड़ेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026