---Advertisement---

MP News: 21 वर्षीय महिला ने अपने ही अपहरण की रची साजिश, पिता से मांगी 30 लाख रूपये की फिरौती; जानें पूरी खबर

MP News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी की एक 21 वर्षीय महिला जिसका नाम काव्या धाकड़ है, कथित तौर पर जिसका हाल ही में राजस्थान के कोटा में अपहरण किया गया था। जहां वह NEET की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वहीं अब इस केस की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस के ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 21, 2024 1:54 अपराह्न

MP News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी की एक 21 वर्षीय महिला जिसका नाम काव्या धाकड़ है, कथित तौर पर जिसका हाल ही में राजस्थान के कोटा में अपहरण किया गया था। जहां वह NEET की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वहीं अब इस केस की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस के मुताबिक विदेश यात्रा के लिए पैसे जुटाने के लिए अपहरण का नाटक किया गया था। आपको बता दें कि 18 मार्च को काव्या धाकड़ के पिता रघुवीर धाकड़ ने अपने बेटी के अपहरण होने के बाद कोटा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने कहा था कि अपहरणकर्ताओं ने उन्हें काव्या की रस्सी से बंधी हुई तस्वीरें भेजी है। और उसे छोड़ने के लिए 30 लाख रूपये फिरौती की मांग की गई है।

MP News: पुलिस ने क्या कहा?

सिटी एसपी अमृता दुहन ने कहा कि “अपहरण नहीं हुआ है। उपलब्ध साक्ष्य के अनुसार अपहरण फर्जी था। छात्रा इंदौर में रह रही है। छात्रा के साथ उसके दो दोस्त भी थे। उनकी योजना थी कि पढ़ाई के लिए विदेश जाते हैं जिसके लिए उन्हें पैसों की जरूरत होती है और वे अपने माता-पिता से इसकी मांग करते हैं।”

माता पिता को रखा अंधेरे मे

यह भी पता चला कि महिला सिर्फ तीन दिन कोटा हॉस्टल में रही और अपनी मां के चले जाने के बाद वह इंदौर चली गई और तब से अपने दो पुरुष मित्रों के साथ वहीं रह रही है। महिला ने कोचिंग संस्थान के नाम पर क्लास टेस्ट और कक्षाओं में अपनी उपस्थिति के बारे में संदेश भेजकर माता-पिता को अंधेरे में रखा। गौरतलब है कि राजस्थान पुलिस सिमरन होस्टल से रस्सी और कपड़ा जब्त कर चुकी है। बता दें कि इस पूरे मामले में पुलिस ने यह साफ कर दिया है कि महिला ने अपहरण की कहानी झूठी रची थी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026