---Advertisement---

पाकिस्तानी लोगों की पीएम मोदी की अगुवाई में दिए नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड पर प्रतिक्रिया, कहा ‘यहां तो इंटरनेट सर्विस ही नही है’… देखें वीडियो

Pakistan On India: 8 मार्च को हुए भारत मंडपम में नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई इनफ्लुएंसर को अवार्ड प्रदान किया। आपको बता दें कि पीएम मोदी की तरफ से कई यूट्यूबरस को सम्मानित किया गया। पीएम ने गायिका मैथिली ठाकुर को सांस्कृतिक राजदूत ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया। इसके ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 9, 2024 1:59 अपराह्न | Updated: मार्च 9, 2024 2:32 अपराह्न

Pakistan On India
Follow Us
---Advertisement---

Pakistan On India: 8 मार्च को हुए भारत मंडपम में नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई इनफ्लुएंसर को अवार्ड प्रदान किया। आपको बता दें कि पीएम मोदी की तरफ से कई यूट्यूबरस को सम्मानित किया गया। पीएम ने गायिका मैथिली ठाकुर को सांस्कृतिक राजदूत ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया। इसके अलावा बोट के संस्थापक और शार्क टैंक के जज अमन गुप्ता को नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड कार्यक्रम को अवार्ड दिया गया। विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों में क्रिएटर्स को अवार्ड दिया गया।

बिना जंग लड़े पाकिस्तान अंधेरे में डूब गया है

पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल रियल एंटरटेनमेंट टी.वी फिर एक बार लोगों के बीच जाकर उनके व्यूज जाने। रिपोर्टर ने एक शख्स से सवाल पूछा कि “पाकिस्तान और भारत के सोशल मीडिया की बात करे तो आपको क्या फर्क नजर आता है? वहां खबर आई है कि सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को अवार्ड दिया गया है”।

इस पर शख्स ने जवाब दिया कि “पाकिस्तान के किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इनफ्लुएंसर नजर नही आते है। इसके बाद रिपोर्टर ने पूछा कि पाकिस्तान के आजाद कश्मीर में बिजली की क्या स्थिति है। इसपर शख्स ने जवाब दिया कि बिजली 1 घंटा रहती है और 1 घंटा नही रहती । हम बस यही उम्मीद करते है कि बिजली न जाएं। हमने जंग भी नही लड़ी और मुल्क अंधेरे में डूब गया है। वहीं शख्स ने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि वो लोग हमसे कई मायने में बेहतर।

Pakistan On India: हम भारत की कॉपी करते है

रिपोर्टर ने दूसरे शख्स से सवाल पूछा कि “सोशल मीडिया की बात करे तो आप दो पाकिस्तान के सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के नाम बताएं। इस पर शख्स ने जवाब दिया कि यहां पर इंटरनेट ही नही है। (Pakistan On India) इसी वजह से हम चाह कर भी वीडियो नही बना पाते है। शख्स ने आगे कहा कि हम सभी चीजे भारत की कॉपी करते है। हम गाड़ी में गाना भी इंडिया का ही सुनते है। सबसे बड़ी दिक्कत है कि यहां इटरनेंट सर्विस ही मौजूद नही है”।

रिपोर्ट ने आगे पूछा कि “आप टेक्निकल वीडियो या एजुकेशनल वीडियो किसकी देखते है तो शख्स ने कहा कि वह भारत के यूट्यूबर की ही वीडियो देखते है। शख्स ने आगे कहा कि यहां पर कई इलाके तो ऐसे है जहां इंटरनेंट तो दूर की बात है, यहां मोबाइल सर्विस भी नही है”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

अप्रैल 26, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 26, 2026

Vande Bullet Train

अप्रैल 26, 2026

Dhirendra Shastri

अप्रैल 26, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 26, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 26, 2026