---Advertisement---

Patna News: ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए लोगों की चमकी किस्मत, पटना के इन लोगों को EOU विभाग वापस करेगा पैसा

Patna News: देश में साइबर अपराध का मामला अब बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन लोगों से जालसाज़ लाखों की लूट की घटना को बड़े ही चालाकी से अंजाम से दर रहे हैं। ऐसे में खबर है, कि ‘आर्थिक अपराध इकाई’ यानी कि EOU विभाग साइबर अपराध का शिकार हुए लोगों को 1.5 करोड़ से अधिक की राशि लौटने की बात कही है।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: सितम्बर 6, 2023 1:13 अपराह्न

Patna News
Follow Us
---Advertisement---

Patna News: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। बताया जा रहा है, यहां साइबर अपराध का शिकार हुए लोगों को ‘आर्थिक अपराध इकाई’ (EOU) ऑनलाइन लूट का पैसा वापस करेगा। ऐसे में देखा जाए तो उन लोगों के लिए अच्छी खबर है, जिनको जालसाज़ों ने ठग लिया था। खबरों की मानें तो पटना  ‘आर्थिक अपराध इकाई’ (EOU) ने 40 लोगों की लिस्ट भी तैयार कर ली है, जिन्हें ऑनलाइन माध्यम से लूटा गया था। बताया जा रहा है इसके लिए EOU विभाग इन 40 लोगों को लगभग 1.5 करोड़ से अधिक की राशि लौटने की बात कही है। 

आर्थिक अपराध इकाई ने क्या जानकारी दी    

पटना में जो लोग साइबर ठगी का शिकार हुए हैं, उनके लिए गुड न्यूज़ है। बताया जा रहा है, EOU लूट की पैसे की रकम उन खाताधारकों के अकाउंट में भेजेगी। जिनसे जालसाजों ने पैसे लूटे हैं। इसके लिए ‘आर्थिक अपराध इकाई’ ने  जिले के एसएसपी और एसपी को आगे की कार्यवाही के लिए निर्देश भी जारी कर दिया है।      

पटना के अलावा इन जिलों के लोगों को भी मिलेगा पैसा

ऐसा नहीं की ‘आर्थिक अपराध इकाई’ सिर्फ पटना में लूटे हुए लोगों के पैसे वापस करेगी। खबरों की मानें तो राजधानी पटना के अलावा EOU विभाग भागलपुर, गया, औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, नवादा, जमुई समेत कई जिलों के लोगों के फंसे हुए पैसे वापस करेगी। खबरों की मानें तो पूरे बिहार में लगभग 100 लोगों के खाते में  ‘आर्थिक अपराध इकाई’ विभाग पैसे भेजेगी। बताया जा रहा है, ये रकम करीब 3 करोड़ से अधिक है।         

देश में बढ़ रहा है साइबर अपराध का ग्राफ 

देश में साइबर अपराध का मामला अब बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन लोगों से जालसाज़ लाखों की लूट की घटना को बड़े ही चालाकी से अंजाम से दर रहे हैं। इसके लिए साइबर क्राइम ब्रांच लगातार लोगों को निर्देश और सुझाव दे रहा है, कि आप सभी जालसाजों से कैसे बचें। फिर भी देश में ऑनलाइन ठगी और ऑनलाइन अपराध के केस बढ़ते ही जा रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026