---Advertisement---

Ram Mandir Construction: राम मंदिर निर्माण में एक बार फिर आएगी तेजी, इस दिन से दोबारा शुरू होगा निर्माण कार्य

Ram Mandir Construction: यूपी के अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो गई। इसके बाद रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। ऐसे में अब एक बार फिर से राम मंदिर निर्माण (Ram Mandir Construction) के अधूरे कार्य को पूरा करने ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 30, 2024 7:09 अपराह्न

Ram Mandir Construction
Follow Us
---Advertisement---

Ram Mandir Construction: यूपी के अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो गई। इसके बाद रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली।

ऐसे में अब एक बार फिर से राम मंदिर निर्माण (Ram Mandir Construction) के अधूरे कार्य को पूरा करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। आपको बता दें कि रामजन्मभूमि परिसर में जारी निर्माण कार्य को 15 जनवरी को एक महीने के लिए रोक दिया गया था।

Ram Mandir Construction एक बार फिर से होगा शुरू

राम मंदिर (Ram Mandir) ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने कहा कि मंदिर की पहली मंजिल का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब मंदिर की दूसरी मंजिल और शिखर के लिए निर्माण का काम एक बार फिर से शुरू होगा। इसके लिए तैयारियों को तेज किया जा रहा है।

Ayodhya Ram Mandir का निर्माण इस दिन से होगा शुरू

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मंदिर के पश्चिमी भाग में फिर से दो टावर क्रेने लगाई जा रही हैं। वहीं, मंदिर निर्माण में लगे हुए श्रमिक 15 फरवरी से फिर से निर्माण साइट पर आएंगे। आपको बता दें कि एलएंडटी ने राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 15 जनवरी से एक महीने के लिए श्रमिकों को अवकाश दिया था।

ऐसे में अधिकारियों ने कहा कि अब मजदूरों को एक बार फिर से वापस बुलाया जाएगा। बताया गया है कि मंदिर निर्माण में लगभग 3500 श्रमिकों को लगाया गया है। एक बार फिर से सभी मशीनों को लगाने का काम शुरू होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026