---Advertisement---

Weather Update: हिमाचल, उत्तराखंड, बिहार समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, IMD ने इन प्रांतों के लिए जारी किए विशेष अलर्ट

Weather Update: देश के विभिन्न हिस्सों में मॉनसून का कहर जारी है। हिमाचल, उत्तराखंड और उत्तर पूर्वी के राज्य लगातार भारी बारिश को झेल रहे हैं और वहां के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहे है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 26, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: देश के विभिन्न हिस्सों में मॉनसून का कहर जारी है। हिमाचल, उत्तराखंड और उत्तर पूर्वी के राज्य लगातार भारी बारिश को झेल रहे हैं और वहां के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहे है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) लगातार अपने पूर्वानुमान जारी करता है और बताता है आने वाले दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश का क्या हाल रहेगा। आज अपने पूर्वानुमान में मौसम विभाग ( Indian Meteorological Department) ने बिहार, ओडिशा और देश के उत्तर पूर्वी के अनेक राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तराखंड और हिमाचल को लेकर विभाग ने कहा है कि इन राज्यों को भी सतर्क रहने की जरुरत है।

बिहार समेत इन राज्यों में जारी रहेगी बारिश

बता दें कि मौसम विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट की माने तो आगामी दो दिनों तक बिहार में भारी बारिश जारी रह सकती है। बिहार उन राज्यों में से है जहां मॉनसून के शुरू होने पर बारिश हल्की देखने को मिली थी। वहीं राज्य से ही सटे पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लिए भी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। विभाग की माने तो आगामी दो दिनों तक यानी 27 अगस्त तक इन राज्यों में बारिश देखने को मिल सकती है।

उमस भरी गर्मी की चपेट में रहेगी दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली को लेकर मौसम विभाग ने कहा कि राजधानी आगामी एक सप्ताह तक उमस भरी गर्मी की चपेट में रहेगी। अभी बीते दिनों ही दिल्ली में हल्की बारिश देखने को मिली थी जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली थी। पर अब फिर धूप के कारण तापमान बढ़ता नजर आ सकता है और गर्मी में इजाफा देखने को मिल सकता है।

हिमाचल और उत्तराखंड को सतर्क रहने की दरकरार

मौसम विभाग ने कहा है कि देश के पहाड़ी राज्य हिमाचल और उत्तराखंड से संकट के बादल हटे नहीं हैं। बता दें कि हिमाचल में बाते दिनों ही येलो अलर्ट जारी था और राज्य में लगातार भारी बारिश देखने को मिल रही है। इस भीषण बारिश के कारण ही राज्य में 300 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गवाई है। वहीं उत्तराखंड में भी लगातार हो रही बारिश के कारण आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त हुआ है। ऐसे में मौसम विभाग ने इन दोनों प्रमुख पहाड़ी राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है और शासन और आपदा प्रबंधन विभाग को सतर्क रहने को कहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026