---Advertisement---

BPSC Notice: बिहार शिक्षक भर्ती में B.Ed अभ्यर्थियों की चिंता हुई दूर,  बीपीएससी’ ने  जारी किया नोटिस

BPSC Notice: बिहार लोक सेवा आयोग ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती के संबंध में एक और नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार 9 से 11 सितंबर के बीच सभी बीएड अभ्यर्थी प्राथमिक शिक्षक भर्ती में शामिल होने योग्यता की दावेदारी पेश करने के लिए डीएलएड का सर्टिफिकेट वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: सितम्बर 8, 2023 12:22 अपराह्न

BPSC Notice
Follow Us
---Advertisement---

BPSC Notice: विवादों में रही बिहार शिक्षक भर्ती को लेकर एक नई अपडेट निकल कर सामने आई है। खबरों की मानें तो बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी)ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती के संबंध में एक और नोटिस जारी किया है। ऐसे में जो भी अभ्यर्थियों ने बिहार शिक्षक भर्ती के एग्जाम में भाग लिया था। उनके लिए यह बड़ी खबर है। आइए जानते हैं, कि आखिरकार बीपीएससी ने नोटिस के जरिए क्या जानकारी दी है।

BPSC ने जारी किया अहम नोटिस

बता दें कि बिहार शिक्षक भर्ती को लेकर आयोग ने अपने नोटिस में बीएड अभ्यर्थियों के विवाद को लेकर बड़ी अपडेट दी है। आयोग के  नोटिस के अनुसार 9 से 11 सितंबर के बीच सभी बीएड अभ्यर्थी प्राथमिक शिक्षक भर्ती में शामिल होने योग्यता की दावेदारी पेश करने के लिए डीएलएड का सर्टिफिकेट वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं। नोटिस के संबंध में अधिक जानकारी के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।  

शुरू से ही विवादों में रही है बिहार शिक्षक भर्ती

देखा जाए तो बिहार शिक्षक भर्ती शुरू से ही विवादों में रही है। सबसे पहले बिहार के अभ्यर्थियों ने डोमिसाइल को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला था। इसकी वजह यह थी, कि बिहार के छात्र नहीं चाहते थे, कि अन्य राज्यों के बच्चों को इस भर्ती परीक्षा में मौका मिले। लेकिन कोर्ट और सरकार (आयोग) ने इसे अस्वीकार्य  किया। और इस भर्ती में सभी को मौका दिया गया। 

इसके बाद खबर आई कि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने  राजस्थान शिक्षक भर्ती के तर्ज पर सरकार के पक्ष में फैसला सुनाते हुए कहा गया था कि 5वीं (प्राथमिक) तक पढ़ाने के लिए सिर्फ डीएलएड स्टूडेंट्स को ही मौका दिया जाएगा। ऐसे में इसका विरोध बीएड अभ्यर्थी छात्र करने लगे। हालांकि अभी भी इस बात पर संशय बना हुआ है, कि क्या बीएड को प्राथमिक शिक्षक भर्ती से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026