---Advertisement---

Shobhit University Gangoh को विश्व-ग्रैंड जूरी इंडिया हायर एजुकेशन रैंकिंग-2023-24 में भारत में 7वां और UP में दूसरा स्थान मिला

Shobhit University Gangoh: शोभित विश्विद्यालय गंगोह को दिनांक 27 मई 2023 शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए विश्व-ग्रैंड जूरी इंडिया हायर एजुकेशन रैंकिंग-2023-24 में भारत में 7वां और उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। शोभित विश्वविद्यालय को यह सम्मान ग्रामीण भारत में कौशल विकास उद्योग में उत्कृष्टता लाने और छात्रों को विभिन्न ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 29, 2023 4:30 अपराह्न

Shobhit University Gangoh
Follow Us
---Advertisement---

Shobhit University Gangoh: शोभित विश्विद्यालय गंगोह को दिनांक 27 मई 2023 शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए विश्व-ग्रैंड जूरी इंडिया हायर एजुकेशन रैंकिंग-2023-24 में भारत में 7वां और उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। शोभित विश्वविद्यालय को यह सम्मान ग्रामीण भारत में कौशल विकास उद्योग में उत्कृष्टता लाने और छात्रों को विभिन्न सूक्ष्म/मध्यम स्तर के उद्योगों में राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनकी संबंधित नौकरियों के लिए तैयार करने या उन्हें तैयार होने के लिए प्रशिक्षित करके अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए पर्याप्त कुशल बनाने में शोभित विश्वविद्यालय के अद्वितीय प्रयासों की मान्यता है।

शोभित विश्विद्यालय गंगोह के लिए यह उपलब्धि महत्वपूर्ण

शोभित विश्विद्यालय गंगोह के लिए यह उपलब्धि बहुत ही महत्वपूर्ण एवं उल्लेखनीय है। शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह की ओर से यह सम्मान कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने 27 मई, 2023 को रेडिसन ब्लू, दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 100 से अधिक प्रतिष्ठित अकादमिक नेताओं की उपस्थिति में प्राप्त किया है।

ये भी पढ़ें: Manish Sisodia के साथ दिल्ली पुलिस के दुर्व्यवहार पर भड़की AAP, केजरीवाल ने पूछा- क्या ऊपर से आ रहे हैं ऐसा करने के आदेश ?

सभी को साथ लेकर काम करते हुए अपने उद्देशित लक्ष्यों को प्राप्त करने का प्रयास

इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने विश्वविद्यालय में कार्यरत सभी लोगों को अनेक शुभकामनाएं दी और कहा कि यह सम्मान विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, हम भविष्य में भी और अधिक उत्कृष्टता एवं निष्ठा के साथ व सभी को साथ लेकर काम करते हुए अपने उद्देशित लक्ष्यों को प्राप्त करने का प्रयास करते रहेंगे। इस अवसर पर संस्था के कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने भी सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दी और कहा कि कोई भी सम्मान मिलना विश्वविद्यालय के लिए गौरव का पल होता है और ये पल हमें हमारे कार्य के प्रति नई ऊर्जा व प्रेरणा प्रदान करते है।

ये भी पढ़ें: PM Modi को लेकर सिडनी में दिखा जबरदस्त क्रेज, मंत्रों उच्चारण के साथ हुआ स्वागत, ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने मोदी को बताया रियल ‘बॉस’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 7, 2026

GLA University

सितम्बर 14, 2026

Delhi Metropolitan Education

सितम्बर 6, 2026

AIIMS Nagpur Recruitment 2026

सितम्बर 5, 2026

UPTET Result 2026

सितम्बर 4, 2026

UPSSSC Computer Recruitment 2026

सितम्बर 3, 2026