---Advertisement---

UP News: CM Yogi लाएंगे ‘अटल आवासीय विद्यालय’ योजना के तहत शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति, इंटर तक की पढ़ाई  होगी मुफ्त  

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक तरफ अपराधियों पर कहर बरपा रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के युवाओं और बच्चों के लिए नई-नई कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत कर रहे हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा “अटल आवासीय विद्यालय” योजना शुरू करने की बात कही है। ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जुलाई 6, 2023 12:13 अपराह्न

UP News
Follow Us
---Advertisement---

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक तरफ अपराधियों पर कहर बरपा रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के युवाओं और बच्चों के लिए नई-नई कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत कर रहे हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा “अटल आवासीय विद्यालय” योजना शुरू करने की बात कही है। जो कि देखा जाए तो यह उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में खोले जाएंगे। इसके तहत ‘सीबीएसई बोर्ड’ के पैटर्न पर आधारित इन विद्यालयों में गरीब श्रमिकों के बच्चे व अनाथ बच्चे पढ़ सकेंगे। इसमें अहम बात यह है कि कक्षा 1 से 12वीं तक इन बच्चों की पढ़ाई मुफ्त में होगी। वहीं बाकी के जरूरतों का सामान सरकार मुहैया कराएगी। 

‘अटल आवासीय विद्यालय’ योजना क्या है ?

जानकारी के मुताबिक यह योजना उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए शुरू की जा रही है। जिसमे गरीब श्रमिकों और अनाथ बच्चे मुफ्त में पढ़ाई कर सकेंगे। यह योजना इसी सत्र से शुरु होने वाली है। क्योंकि वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मंडल मुख्यालयों में 18 विद्यालय बन चुके हैं। 

ऐसे में अब कहा यह जा रहा है कि सीएम योगी इन विद्यालयों में इसी वर्ष से पढ़ाई (सत्र) शुरू करवा सकते हैं। वहीं जानकारी के मुताबिक इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार (6 से 14) वर्ष की आयु के सभी अनाथ और श्रमिकों के बच्चों को बेहतरीन शिक्षा प्रदान करने के लिए ‘सीबीएसई बोर्ड’ के पैटर्न पर आधारित सत्र शुरुआत करने की तैयारी में जुटी हुई है। ऐसे में देखा जाए तो यह योजना गरीब बच्चों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में किसी क्रांति से कम नहीं है। 

क्या है ‘अटल आवासीय विद्यालय’ की पात्रता

मीडिया रिपोर्ट्स और ख़बरों की मानें तो ‘अटल आवासीय विद्यालय’ की पात्रता कुछ इस प्रकार है-

अटल आवासीय विद्यालय योजना के तहत छात्र के माता-पिता के पास उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी प्रमाण पत्र होना  चाहिए। बच्चे की आयु 6 से 14 वर्ष के बीच होना चाहिए। बच्चे के माता-पिता के पास आधार कार्ड होना चाहिए। इसके अलावा बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो होनी चाहिए। वहीं इसके माता-पिता का राज्य सरकार द्वारा श्रमिक कार्ड पंजीकृत होना चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026

Bulandshahr Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Cyclone Arnab

अक्टूबर 28, 2026

INDIA bloc Rally

अक्टूबर 28, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026