---Advertisement---

Adipurush: लोगों को लुभाने के लिए मेकर्स ने खेला बड़ा दांव, 2 दिन के लिए निकाला ये खास ऑफर

Adipurush: फिलहाल कृति सेनन और प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ लगातार ट्रेंड में है। यह बात सच है एक तरफ फिल्म को विवादों का सामना करना पड़ रहा है वहीं दूसरी तरफ कमाई के मामले में भी ‘आदिपुरुष’ की नैया डूब रही है ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि मेकर्स के सामने 600 करोड़ के ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 22, 2023 12:02 अपराह्न

adipurush
Follow Us
---Advertisement---

Adipurush: फिलहाल कृति सेनन और प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ लगातार ट्रेंड में है। यह बात सच है एक तरफ फिल्म को विवादों का सामना करना पड़ रहा है वहीं दूसरी तरफ कमाई के मामले में भी ‘आदिपुरुष’ की नैया डूब रही है ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि मेकर्स के सामने 600 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म से लाभ कमाने के लिए बहुत कम समय है। अभी तक सिनेमाघरों में यह फिल्म ट्रेंड में है जब तक की दूसरी कोई फिल्म रिलीज नहीं हो जाती। ऐसे में मेकर्स के लिए यह बड़ी चुनौती है कि वे अपनी बजट को कमा पाए वरना फिल्म को नुकसान झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में मेकर्स ने एक बड़ा दांव खेला है और दर्शकों को सिनेमा हॉल में आकर्षित करने के लिए एक ख़ास ऑफर निकाला है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

खास ऑफर से ये राज्य हैं वंचित

मिली जानकारी के मुताबिक ‘आदिपुरुष’ मेकर्स ने फिल्म की कमाई में हो रही गिरावट को देखते हुए एक बड़ा Stay उठाया है। उन्होंने देशभर में टिकट के दामों को कम कर दिया है। हालांकि इस खास ऑफर से कुछ राज्य वंचित है लेकिन ‘आदिपुरुष’ देखने वालों के लिए 3D में टिकट के लिए खास ऑफर निकाला गया है। यह खास ऑफर आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और तमिलनाडु में मान्य नहीं होगा। मेकर्स ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 2: हबीबी संग फ्लर्ट करना मनीषा रानी को पड़ा भारी, नॉमिनेशन टास्क में दिखा हाई वोल्टेज ड्रामा

टी सीरीज ने कहीं ये बात

दरअसल टी सीरीज ने ‘आदिपुरुष’ के पोस्टर को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा, “सबसे किफायती मूल्य पर बड़ी स्क्रीन पर 3D में महाकाव्य कहानी का अनुभव करें। टिकट 150 से शुरू। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और तमिलनाडु में मान्य नहीं है। लागू होने पर 3D क्लास शुल्क।अभी अपने टिकट बुक करें, आदिपुरुष अब आपके नजदीकी हेमा सिनेमाघरों में।

दो दिनों तक उठाए लुत्फ

लोग सिर्फ 150 रुपये में 3D का लुफ्त उठा सकते हैं। वैसे तो यह ऑफर काफी खास है क्योंकि आप सस्ते में फिल्म को एंजॉय कर सकते हैं लेकिन आखिर किस हद तक भीड़ को जुटाने में कामयाब होती है यह देखना दिलचस्प होगा। बता दें कि यह ऑफर 22 जून और 23 जून को ही लागू है। अगर अब तक की कमाई की बात करें तो फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर 247.90 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026