---Advertisement---

Rajpal Yadav के नाम पर क्या मददगार कर रहे पब्लिसिटी स्टंट, जेल से रिहाई और सलमान खान की वाहवाही का वीडियो देख ठनका माथा

Rajpal Yadav: राजपाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सलमान खान की तारीफ करते हुए नजर आते हैं और कहा जा रहा कि वह जेल से रिहा हुए हैं। वहीं केआरके का एक और पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। आइए जानते हैं डिटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 15, 2026 11:00 पूर्वाह्न

Rajpal Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Rajpal Yadav: कॉमेडी एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं। वहीं उनके सपोर्ट में बॉलीवुड के महान हस्तियों और फैंस खड़े हैं लेकिन इस सब के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कभी तौर पर वह जेल से फ्री हो चुके हैं। इस वीडियो में राजपाल यादव सलमान खान को लेकर वाहवाही करते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन इस सब के बीच उनकी तिहाड़ जेल से रिहाई को लेकर खबर सामने आई है। केआरके ने जिस तरह से प्रतिक्रिया दी वह जानकर आप शॉक्ड रह जाएंगे।

Rajpal Yadav ने सलमान खान की तारीफ में क्या कहा

एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि राजपाल यादव रिहा चुके हैं। जहां वीडियो में वह सलमान खान की तारीफ करते हुए दिखते हैं और वह कहते हैं, “सलमान भाई की तरह इंडस्ट्री में बहुत कम ऐसे लोग हैं जो उनकी तरह दूसरों के मदद के लिए खड़े रहते हैं।” इस दौरान वह यह कहते हुए नजर आते हैं कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है और खुश हैं। सलमान खान उनके लिए एक गाइड की तरह रहे हैं और मुश्किल समय में उन्होंने सपोर्ट किया है। हालांकि इस वीडियो की सच्चाई जाने के बाद आपके पैरों तले जमीन खिसक सकती है।

क्या है राजपाल यादव वायरल वीडियो की सच्चाई

राजपाल यादव के इस वायरल वीडियो की बात करें तो इसकी सच्चाई जानकर शायद आपके होश उड़ जाए। दरअसल यह वीडियो 2018 का है जब राजपाल यादव तिहाड़ जेल से एक और चेक बाउंस मामले में रिहा हुए थे जो एक बार फिर से वायरल हो रहा है। चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव की रिहाई की सुनवाई सोमवार को होने वाली है।

केआरके ने राजपाल यादव के मददगार को लेकर क्या कहा

केआरके जो पहले राजपाल यादव के सपोर्ट में खड़े थे उनका एक और पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में है जहां वह कुछ ऐसा कह जाते हैं जो वाकई शॉकिंग है। दरअसल पोस्ट में वह कहते हैं कि “राजपाल यादव को तिहाड़ जेल से आने के लिए सिर्फ 1.5 करोड़ देने हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि जब इतने सारे लोगों ने उनके मदद के लिए इतने पैसे देने का ऐलान किया तो उनके पास इतने पैसे क्यों नहीं हैं। क्या सब पब्लिसिटी के लिए ड्रामा कर रहे हैं।”

इस सबके बीच अब सोमवार को यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या राजपाल यादव रिहा हो पाते हैं। कथित तौर पर सलमान खान से लेकर सोनू सूद, वरुण धवन जैसे कई स्टार्स ने हाथ आगे बढ़ाया है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1

अगस्त 25, 2026

Asim Riaz

अगस्त 24, 2026

Toxic Advance Booking

अगस्त 24, 2026

Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Box Office Collection Day 10

अगस्त 24, 2026

Viral Video

अगस्त 24, 2026

Anushka Ranjan

अगस्त 24, 2026