---Advertisement---

‘मेरे आराम नगर में आओ…’ ‘धुरंधर’ कास्टिंग डायरेक्टर की बेबाकी ने बढ़ा दी Samay Raina की IGL 2 की मुसीबत, मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स पर लटकी FIR की तलवार

Samay Raina: इंडियाज गोट लेटेंट के लेटेस्ट एपिसोड में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा नजर आए लेकिन अपनी किस बेबाकी से उन्होंने बेइज्जती करवा ली है। उन पर एफआईआर तक दर्ज किया गया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 24, 2026 4:07 अपराह्न

Samay Raina
Follow Us
---Advertisement---

Samay Raina: इंडियाज गोट लेटेंट को लेकर कंट्रोवर्सी लगातार जारी है जहां हर एपिसोड के बाद यह शो सवालों के घेरे में होता है लेकिन इस सब के बीच मुसीबत की तलवार समय रैना के शो पर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को लेकर हुई है। जहां उन पर एफआईआर दर्ज तक की गई। सवालों के घेरे में धुरंधर जैसे फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर और नेटफ्लिक्स है जहां कथित तौर पर अनुराग श्रीवास्तव नाम के व्यक्ति ने शिकायत दर्ज की है। आइए जानते हैं आखिर किस बेबाक बयान की वजह से कंट्रोवर्सी में आए समय रैना और उनका शो इंडियाज गोट लेटेंट।

समय रैना के शो में क्या बोले मुकेश छाबड़ा

इंडियाज गोट लेटेंट के लेटेस्ट एपिसोड को लेकर अनुराग श्रीवास्तव नाम के व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करते हुए कहा कि मुंबई की एक होटल में लैपटॉप पर नेटफ्लिक्स देखते हुए वार 22 सितंबर को इस एपिसोड को स्ट्रीम किया जिसमें जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी, भुवन बाम, मुकेश छाबड़ा और स्टैंड-अप कॉमेडियन कौस्तुभ अग्रवाल बतौर पैनल नजर आए। एपिसोड 18 सितंबर को रिलीज किया गया था जहां मुकेश छाबड़ा ने शो कहा था कि “मेरे आराम नगर में आओ और * मार।” इस पर बवाल मचा है।

शिकायतकर्ता ने क्यों उठाया नेटफ्लिक्स पर सवाल

दरअसल शिकायतकर्ता ने समय रैना की शो में मुकेश छाबड़ा द्वारा दिए गए इस बयान को बेहद आपत्तिजनक और यौन संकेत देने वाली टिप्पणी करार देते हुए इस पर जांच करने की मांग की है। मुकेश छाबड़ा के साथ-साथ नेटफ्लिक्स पर सवाल उठाया गया और पूछा गया कि बिना जांच स्ट्रीम करने की अनुमति कैसे दी गई।

Samay Raina और मुकेश छाबड़ा के बीच क्यों हुई थी बहस

अगर इस एपिसोड की बात करें तो यह एक और वजह से काफी चर्चा में रहा था। जहां कहा गया कि गर्लफ्रेंड को लेकर टिप्पणी करने की वजह से मुकेश छाबड़ा और समय रैना की बहस भी हो गई थी। कुछ समय के लिए शो को रोका गया था हालांकि फिलहाल एफआईआर को लेकर एक बार फिर मुसीबत की घंटी बज चुकी है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Great Indian Kapil Show 5

सितम्बर 24, 2026

Tukaram Mundhe

सितम्बर 24, 2026

The Paradise Movie Review

सितम्बर 24, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 20

सितम्बर 24, 2026

Govinda

सितम्बर 24, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 24, 2026