---Advertisement---

जिम करते हुए 24 साल के कांस्टेबल की Cardiac Arrest से हुई मौत, जानें कारण, लक्षण और बचने के उपाय

Cardiac Arrest: आज कल के समय में अक्सर केस ऐसा देखा गया है कि जिसमें व्यक्ति की मौत नाचते, गाते, जिम करते हुए हो रही है। वहीं इसमें अधिकतर युवा शामिल है। इसका कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। आपको बता दें, इसी दिल की गंभीर परेशानी के कारण कई बॉलीवुड सेलेब्स की भी ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: फ़रवरी 24, 2023 2:49 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Cardiac Arrest: आज कल के समय में अक्सर केस ऐसा देखा गया है कि जिसमें व्यक्ति की मौत नाचते, गाते, जिम करते हुए हो रही है। वहीं इसमें अधिकतर युवा शामिल है। इसका कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। आपको बता दें, इसी दिल की गंभीर परेशानी के कारण कई बॉलीवुड सेलेब्स की भी हाल ही में मौत हुई है। वहीं एक घटना हैदराबाद से सामने आया है जिसमें एक 24 साल के कांस्टेबल की मौत जिम में वर्कआउट करते समय कार्डियक अरेस्ट से हो गई। इसके बाद सभी व्यक्ति के लिए ये काफी जरूरी है कि अपने हार्ट का ख्याल बेहतर ढंग से रखें।

आपको बता दें, आज के समय में कम उम्र में ही लोग ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और बढ़ते हुए कोलेस्ट्रॉल के शिकार हो रहे हैं। वहीं खराब खान-पान और लाइफस्टाइल के कारण व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसका सीधा प्रभाव दिल पर पड़ता है और व्यक्ति कार्डियक अरेस्ट का शिकार हो जाता है। इसलिए आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे कार्डियक अरेस्ट का क्या कारण है और इससे बचने के लिए किन चीजों का अपनाना बहुत जरूरी है।

जानें क्यों होता है कार्डियक अरेस्ट

बता दें, कार्डियक अरेस्ट में व्यक्ति का दिल अचानक धड़कना बंद हो जाता है। वहीं इस स्थिति में मस्तिष्क और अन्य अंगों का भी रक्त प्रवाह बंद हो जाता है। इसके कारण व्यक्ति तुरंत बेहोश हो जाता है। अधिकतर मामलों में ये परेशानी तब उत्पन्न होती है जब शरीर की विद्युत प्रणाली ठीक से कार्य नहीं कर रही होती है। वहीं इस स्थिति में सीने में दर्द, दिल की धड़कन का बढ़ना या कम हो जाना, सांस न ले पाना, चक्कर आना और बेहोसी जैसी समस्या का सामना व्यक्ति को करना पड़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, इन स्थिति में अगर समय पर इलाज न मिल पाए तो व्यक्ति की तुरंत मौत हो जाती है।

Also Read: Myeloma: जोड़ों में दर्द को इस महिला ने किया इग्नोर तो जानलेवा साबित हुई यह ‘साइलेंट’ बीमारी

हार्ट को फिट एंड फाइन रखने के लिए इन चीजों को करें फॉलो

  • टेंशन, स्ट्रेस लेने से बचें
  • डाइट में हेल्दी और पौष्टिक तत्व युक्त भोजन ही शामिल करें
  • नियमित रूप से एक्सरसाइज करें
  • धूम्रपान करने से बचें
  • खुद को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखें
  • समय समय पर हेल्थ चेकअप करवाएं
  • वजन न बढ़ने दें
  • ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखें
  • ब्लड शुगर न बढ़ने दें
  • हार्ट को मजबूत रखने के लिए कोलेस्ट्रॉल न बढ़ने दें

Also Read: Shahid Afridi ने दिखाया PCB को आईना, बड़ा बयान देते हुए बोले – ‘BCCI के सामने ICC कुछ नहीं’

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

जुलाई 15, 2026

Sleep Habits

जुलाई 15, 2026

Gut Health

जुलाई 14, 2026

Health Tips

जुलाई 14, 2026

Diabetes

जुलाई 14, 2026

Weight Loss

जुलाई 13, 2026