---Advertisement---

Health Tips: शरीर की गर्मी को जड़ से निकाल फेंकती हैं ये देसी ड्रिंक्स, गर्मियों में बीमारियों से बचना है तो जरुर पिएं

Health Tips: शरीर की गर्मी को प्राकृतिक रूप से बाहर निकालने और पेट को ठंडा रखने के लिए ये बेहतरीन देसी ड्रिंक्स सबसे कारगर हैं। हेल्थ एक्सपर्ट से जानें.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 23, 2026 7:00 पूर्वाह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: गर्मी के मौसम में शरीर की हीट बढ़ जाती है. जिसके कारण बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है. वहीं, प्यास बार-बार लगती है. बॉडी को एनर्जी देने के लिए लोग कोल्ड ड्रिंक या फिर एनर्जी ड्रिंक का सहारा लेते हैं. लेकिन ये बहुत ज्यादा नुकसामदायक होती है. इसी लिए हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा कुछ देसी हेल्दी ड्रिंक के बारे में बताया जा रहा है. इनका सेवन रोजाना करने से बॉडी को राहात मिलती है.शरीर की गर्मी को कम करने और पेट को ठंडक पहुंचाने के लिए ये ड्रिंक्स सबसे बेहतरीन हैं। ये प्राकृतिक और आयुर्वेदिक रूप से शरीर का तापमान नियंत्रित करती हैं.

Health Tips: गर्मी में सत्तू का करें सेवन

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि,सत्तू  तासीर में बहुत ठंडा होता है. इसीलिए इसका सेवन करना चाहिए.जौ या चने के सत्तू में पानी, काला नमक, भुना जीरा और गुड़ या शक्कर मिलाकर पिएं. यह लू से बचाने में भी मदद करता है. इसके साथ ही बॉडी को दिन भर तरोताजा रखता है.

गन्ने का जूस करेगी शरीर की गर्मी को शांत

शरीर में गर्मी बढ़ने का मुख्य कारण पित्त दोष का है.गन्ने का जूस तासीर में बहुत ठंडा होता है और यह बढ़े हुए पित्त को कंट्रोल करता है. जिसकी वजह से पेट संबंधी बीमारिया नहीं होती है.

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-FitTuberHindi

गन्ने का जूस लीवर के लिए भी बहुत अच्छा होता है. हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि,पसीने के जरिए शरीर से पोटैशियम और सोडियम जैसे जरूरी मिनरल्स बाहर निकल जाते हैं. गन्ने का जूस इन इलेक्ट्रोलाइट्स की तुरंत भरपाई करता है, जिससे गर्मी के कारण होने वाली कमजोरी और थकान दूर होती है.

नारियल पानी का करें सेवन

नारियल पानी शरीर की गर्मी निकालने के लिए प्रकृति का सबसे शुद्ध और शक्तिशाली तरीका है.गर्मी में शरीर में एसिडिटी और पित्त बढ़ जाता है। नारियल पानी पेट के एसिड को तुरंत बेअसर करता है.इसमें पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है। पसीने के कारण जब शरीर से मिनरल्स निकल जाते हैं, तो नारियल पानी सेलुलर लेवल पर हाइड्रेशन को बनाए रखता है, जिससे शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है.इसीलिए गर्मी के मौसम में नारियल का पानी जरुर पीना चाहिए.

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Health Tips

नवम्बर 2, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 2, 2026

Sanjay Gupta

नवम्बर 1, 2026