---Advertisement---

Lungs Disease: भूलकर भी इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, फेफड़ों से जुड़ी बीमारी के हो सकते हैं संकेत

Lungs Disease: जीवित रहने के लिए लंग्स बहुत जरूरी अंग है। इसका स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। अगर शरीर में लंग्स की स्थिति किसी भी तरह से बिगड़ती है तो इसका गलत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसके अलावा ऑक्सीजन को खून तक पहुंचाने के लिए और कार्बन डाइऑक्साइड को बाहर निकलने का कार्य शरीर ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: फ़रवरी 24, 2023 5:16 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Lungs Disease: जीवित रहने के लिए लंग्स बहुत जरूरी अंग है। इसका स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। अगर शरीर में लंग्स की स्थिति किसी भी तरह से बिगड़ती है तो इसका गलत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसके अलावा ऑक्सीजन को खून तक पहुंचाने के लिए और कार्बन डाइऑक्साइड को बाहर निकलने का कार्य शरीर में लंग्स ही करता है। मगर कई बार किसी न किसी कारण से लंग्स कमजोर होने लगता है। इसके कारण कई बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे लक्षण के विषय में बताएंगे, जिसके कारण व्यक्ति को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं, लंग्स खराब होने के क्या हैं लक्षण।

सांस लेने में होती है तकलीफ

बता दें, अगर आप सांस लेने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना कर रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। इससे आपको कई बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ये फेफड़े के खराब होने का सबसे बड़ा लक्षण है।

लगातार खांसी और कफ आना

फेफड़े की समस्या के कारण व्यक्ति को कफ और खांसी जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। आपको बता दें, अगर आप लंबे समय से खांसी और कफ से परेशान हैं तो ये गंभीर समस्या है। इस स्थिति में आपको डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है। इस लक्षण को भूलकर भी नजरअंदाज न करें।

Also Read: Myeloma: जोड़ों में दर्द को इस महिला ने किया इग्नोर तो जानलेवा साबित हुई यह ‘साइलेंट’ बीमारी

खांसी के साथ लगातार खून आना

सामान्य खांसी में सिर्फ कफ आता है। मगर जब खांसी के साथ खून आने लगे तो व्यक्ति को सावधान हो जाने की जरूरत है। क्योंकि जब फेफड़ों में बीमारी उत्पन्न हो जाती है तो खांसी के साथ खून आने लगता है। वहीं मामला गंभीर हो जाता है। इसलिए इस स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

बार-बार घबराहट होना

अगर आपके फेफड़े में दिक्कत है तो आपको छोटी-छोटी चीजों में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इतना ही नहीं, फेफड़े में उत्पन्न बीमारी से व्यक्ति का मन काफी घबराने लगता है। वहीं कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Also Read: Shahid Afridi ने दिखाया PCB को आईना, बड़ा बयान देते हुए बोले – ‘BCCI के सामने ICC कुछ नहीं’

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 1, 2026

Fatty Liver

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026