---Advertisement---

Ramcharit Manas विवाद पर सीएम योगी का बड़ा बयान “मैं उन्हें जवाब दूंगा”- सपा प्रमुख ने पूछा था ‘शूद्र कौन हैं ?’

Ramcharit Manas Row: यूपी में धर्म ग्रंथ रामचरित मानस को लेकर सत्तापक्ष तथा विपक्ष के बीच जुबानी वार पलटवार बढ़ता ही जा रहा है। इसी सिलसिले में सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शूद्र वाले सवाल पूछने की बात पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)की चुनौती को स्वीकार करते हुए जवाब दिया है। ये ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: फ़रवरी 2, 2023 11:34 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ramcharit Manas Row: यूपी में धर्म ग्रंथ रामचरित मानस को लेकर सत्तापक्ष तथा विपक्ष के बीच जुबानी वार पलटवार बढ़ता ही जा रहा है। इसी सिलसिले में सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शूद्र वाले सवाल पूछने की बात पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)की चुनौती को स्वीकार करते हुए जवाब दिया है।

ये भी पढ़ेंः सपा सुप्रीमो Akhilesh ने सवर्णों से बनाई दूरी, 2024 में ओबीसी-मुस्लिम कार्ड से मैदान मारने की कर रहे तैयारी

जानें क्या है मामला

आपको बता दें कि सपा के विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरित मानस ग्रंथ की कुछ चौपाइयों पर विवादित टिप्पणी की थी जिस पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है और समाजवादी पार्टी पर सभी पार्टियों ने हमला बोल दिया था। इसके बाद विवाद को बढ़ता देख सपा के वरिष्ठ नेता तथा सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा ने स्वामी के बयान को निजी बयान बताते हुए पार्टी को इससे अलग कर लिया था।

इसके बाद भी सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर से इस संवेदनशील मुद्दे पर अप्रत्यक्ष रुप से स्वामी का बचाव कर सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा था कि ‘’हम तो भगवान विष्णु के सभी अवतारों को मानते हैं, जिस पर हमें आपत्ति है उस पर हम सदन में पूछेंगे, जिस शब्द को लेकर बवाल मचा है उसके बारे में कोई क्यों नहीं बोल रहा है मैं इसे लेकर सदन में सवाल पूछूंगा।” उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि “हमारे मुख्यमंत्री योगी हैं जो एक संस्था से आए हैं। उसका एक इतिहास रहा है। मैं रामचरित मानस और शूद्र पर सीधा पूछूंगा कि सदन में बताइये, कि शूद्र कौन कौन हैं, ये धार्मिक लोगों का सवाल है ।”

सीएम योगी का अखिलेश को जवाब

सीएम योगी गुरुवार को गोरक्षनाथ मंदिर पहुंचे थे जहां उन्होंने एक अंग्रेजी अखबार के पत्रकार से बात करते हुए रामचरित मानस विवाद पर अखिलेश यादव के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि “रामचरित मानस का मुद्दा इसीलिए उठाया जा रहा है ताकि सरकार ने जो विकास किया है उस मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाया जा सके। जिन लोगों का यूपी के विकास में कोई योगदान नहीं है वह जानबूझकर इस मुद्दे को उठा रहे हैं उनकी पहचान का संकट बना हुआ है। इसीलिए अब रामचरित मानस का मुद्दा उठा रहे हैं।”  जब उनसे पूछा गया कि ‘शूद्र कौन हैं’  अखिलेश आपसे इस शब्द पर सदन में जवाब चाहते हैं तो उन्होंने कहा कि “मैं उन्हें जवाब दूंगा जब उन्हें मेरे जवाब की जरुरत होगी, जवाब तो उन्हें देना चाहिए जो जवाब को समझ सके, अराजकता पैदा करने वालों को क्या जवाब दिया जाए”

ये भी पढ़ेंः Union Budget 2023: पाकिस्तान- चीन विवाद के बीच एक बार फिर से भारत सरकार ने जारी किया बड़ा रक्षा बजट, जानें किसको क्या मिला?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Tantrik Murders

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026