---Advertisement---

Skin Care: इस होम मेड नुस्खे से तुरंत पाएं अनचाहे बालों से मुक्ति, खूबसूरती के साथ चमक उठेगी काया

Skin Care: अगर आप भी अपने चेहरे के बालों से हो परेशान और नहीं कराना चाहते हो वैक्स। तो इस तरह का फेस हेयर रिमूव मास्क को करें घर पर ही रेडी।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 6, 2023 5:26 अपराह्न

Skin Care
Follow Us
---Advertisement---

Skin Care: महिलाएं अपनी चेहरे की खूबसूरती पर अधिक ध्यान देती हुई नजर आती है। महिलाएं आमतौर पर अपने चेहरे और माथे पर आए बालों को रिमूव करने के लिए पार्लर जाती हैं क्योंकि चेहरे पर आए यह बाल चेहरे की खूबसबरती काफी को डल कर देते हैं। कुछ महिलाओं के बालों की ग्रोथ काफी ज्यादा होती है। जिसकी वजह से उन्हें हर 10 से 15 दिनों के बाद दोबारा से उसे हटाने के लिए पार्लर जाने की आवश्यकता पड़ती है। फेस पर वैक्स और शेविंग कराने से भी फेस के हेयर हट तो जाते हैं। लेकिन इसे स्कीन काफी ढीली हो जाती है और आगे चलकर चेहरे में झुर्रियां आने लगती है। वैसे बाजार में इस दर्द से बचने के लिए कई सारी क्रीम और मास्क आसानी से उपलब्ध है, जिसके चलते आप अपने चेहरे के बालों को आसानी से हटा सकते हैं। लेकिन इन क्रीम में कुछ केमिकल भी मिले होते हैं, जो हर किसी क फेस पर सूट नहीं करते हैं। आज इसआर्टिकल में आपको कुछ ऐसे घेरलू नुस्खे के बारे में बताया जाएगा, जिसकी मदद से आप अपने फेस के बालो को बिना किसी दर्द के आसानी से हटा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : लंबे समय तक जवान दिखने की चाहत रखने वाले चेहरे पर अप्लाई करें ये खास फेस मास्क, नहीं दिखेगा बढ़ती उम्र का असर

होम रमेडी हेयर रिमूवल फेशियल मास्क बनाने के लिए सामान

यह नैचुरल फेशियल हेयर रिमूवल को घर पर उपलब्ध सामान से बनाने की आसान विधि इंस्टाग्राम पर @ruchita.gharg  के द्वारा उनके इंस्टा अंकाउंट पर शेयर की गई है। इस होम रेमेडी को बनाने के लिए आपको दूध , गंहू का आटा, हल्दीं, नारियल तेल , चीनी  और बेसन की आश्यकता होगी।

फेशियल मास्क इस प्रकार करें रेडी

सबसे पहले एक पैन में एक गिलास दूध को गर्म करें। उसमें चीनी, हल्दी चुटकी भर मिक्स करें। अब उसके ऊपर 2 चम्मच बेसन और आटे को मिक्स करना हैं। मिक्स करने के बाद एक अच्छा-सा थीक पेस्ट रेडी करना है। पेस्ट अच्छी तरह से बन जाने के बाद इसे पूरे चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करना है। आपको इसे चेहरे पर केवल लगाना है, इससे स्कब्रींग नहीं करनी हैं। चेहरे पर पेस्ट लगाने के बाद आपको उसे 20 मिनट के लिए सुखाना है। उसस दौरान आप कुछ भी अपना काम कर सकते हैं। टाइम पूरा होने के बाद जब आपका मास्क अच्छे से सुख जाएं , तो उसे नॉर्मल पानी से वॉश करना है। उसके बाद आपको अपने चेहरे पर असर दिखेगा। साथ ही आपकी स्कीन काफी ग्लो करती हुई दिखेगी। आप इस तरह के मास्क को घर पर महीने में 5 से 6 बार अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ेंमॉनसून में Hairfall की टेंशन को करें बाय-बाय, घर पर आसानी से बनाएं ये मेजिकल मास्क फिर कभी नहीं टूटेंगे बाल!

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। DNP News Network/Website/Writer किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे DNP News Network/Website/Writer किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026

Health Tips

मई 29, 2026